Doubtnut Promotions Sticky

अपररूप से क्या आशय है ? कार्बन के क्रिस्टलीय अपररूपों की सरंचना का सचित्र वर्णन कीजिए ।

Text Solution
Verified by Experts

अपररूप - किसी तत्व के दो या दो से अधिक रूप जो गुणधर्मो में एक -दूसरे से पर्यप्त भिन्न होते हैं , अपररूप कहलाते हैं। कार्बन के दो अपररूप है - (i) क्रिस्टलीय अपररूप (ii ) अक्रिस्टलीय अपररूप।
(1) क्रिस्टलीय अपररूप- वह अपररूप जिसमें कार्बन परमाणु एक निश्चित व्यवस्था में रहते हैं जिससे की ज्यामिति निश्चित रहती है,क्रिस्टलीय अपररूप कहलाते है। ये तीन प्रकार के है -
(i) हिरा (ii) ग्रेफाइट (iii) फुलरीन। इनकी संरचना निम्न है-
(i) हिरे की संरचना - हिरा कार्बन का अति शुध्द रूप है। भारत में हिरे की खाने पत्रा (मध्यप्रेदश ) तथा बजरा कारुर (आंध्रप्रेदश ) में है। हिरे की संरचना में कार्बन परमाणुओं की त्रिविम चतुष्फलकीय व्यवस्था होती है । प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य चार कार्बन परमाणुओं से एकल बंध से जुड़ा रहता है। इस प्रकार प्रत्येक कार्बन के चरों संयोजी इलेक्ट्रान बंध बनाने में प्रयुक्त होते हैं, अंत कोई मुक्त इलेक्ट्रॉन नहीं रहता है। इसलिए हिरे की विधुत चालकता लगभग शून्य है। इस त्रिविमीय संरचना के कारण ही हिरा बहुत कठोर होता है।
ocr_image
(ii) ग्रेफाइट की संरचना - ग्रेफाइट की परत संरचना होती है। प्रत्येक कार्बन परमाणु अन्य तीन कार्बन परमाणुओं से जुडकर षट्कोणीय वलय संरचना बनाते हैं। ऐसी वलय संरचनाऍ आपस में मिलकर एक परत संरचना का निर्माण करती है। प्रत्येक कार्बन का चौथा इलेक्ट्रॉन मुक्त अवस्था में रहता है। दो परतो के मध्य आकर्षण बल दुर्बल होने के कारन एक परत दूसरी परत पर सरलता से फिसल सकती है। इसलिए ग्रेफाइट नर्म और चिकना होता है। इसी गुण के कारण इसे शुष्क स्नेहक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। प्रत्येक कार्बन परमाणु का चौथा इलेक्ट्रॉन मुक्त होता है जो बंध बनाने में प्रयुक्तनहीं होता है। इसलिए ग्रेफाइट विधुत चालक होता है।
(iii) फुलरीन - सन 1985 में क्रिस्टलीय कार्बन का तीसरा अपररूप फुलरीन खोजा गया। फुलरीन के अणुओ में 60 , 70 या अधिक संख्या में कार्बन पनमाणु होते है। फुलरीन के अणुओ की संरचना गोल गुंबद जैसी होती है। इसलिए अमेरिका के प्रसिध्द वास्तुकार बकमिंस्टर फुलर के नाम पर इसका नाम फुलरीन रखा C60 सबसे अधिक स्थाई है। C60 को बकमिंस्टर फुलरीन कहते है। फुटबॉल के समान आकृति के कारण C60 को बकी बॉल भी कहते है। C60 की संरचना में 32 फलक है, जिनमे 20 फलक षट्कोणीयं तथा 12 फलक पंचकोणीय है। कार्बन के तीन क्रिस्टलीय अपरूपों में ग्रेफेट सबसे अधिक व फुलरीन सबसे कम सथायी है। फुलरीन -60 के क्षार तत्व के साथ यौगिक तकनीक दृष्टि से अत्यधिक उपयोगी है। यह विधुत का कुचालक होता है।
ocr_image
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions