Doubtnut Promotions Sticky

मेण्डलीफ की आवर्त सारणी का सिद्धान्त लिखिए। इस सारणी की एक उपलब्धि व दो कमियाँ बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

आवर्त सारणी का सिद्धान्त-इस सिद्धान्त के अनुसार, "तत्त्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनकेपरमाणु भारों के आवर्तीफलन होते हैं।
मेण्डलीफ की आवर्त सारणी की उपलब्धियाँ ?
(1) आवर्त सारणी बनाते समय मेण्डलीफ को सारणी में अधिक द्रव्यमान वाले तत्त्र को कभी-कभी कम द्रव्यमान वाले से पहले रखना पड़ा ताकि समान गुणधर्म वाले तत्वों को एकं साथ रखा जा सके। उदाहरण के लिए कोबाल्ट (परमाणु द्रव्यमान 58.9) सारणी में निकल (परमाणु द्रव्यमान58.7) से पहले स्थित है।
(2) कुछ तत्वों के परमाणु द्रव्यमानों को ठीक किया गया, जैसे सोना तथा प्लैटिनम।
(3) मैण्डलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए। उन्होंने कुछ ऐसे तत्वों के अस्तित्व का अनुमान किया जो उस समय तक ज्ञात नहीं थे ऐसे तत्त्व थे स्कैण्डियम, गैलियम, जर्मेनियम।
कमियाँ मेण्डलीफ की आवर्त सारणी में अनेक दोष पाए गए। मुख्य दोष निम्न प्रकार से हैं|
(1) हाइड्रोजन का स्थान मेण्डलीफ की आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान अनिश्चित है। हाइड्रोजन
प्रथम समूह के क्षारीय धातु तथा सप्तम समूह के हैलोजन तत्त्वों से गुणों में समानता रखता है। अत: यह निश्चित नहीं हो पाया कि हाइड्रोजन को प्रथम समूह में रखा जाए यासप्तम समूह में।
(2) समस्थानिकों का स्थान- आवर्त सारणी में समस्थानिकों को कोई स्थान नहीं दिया गया है।
(3) आठवें समूह में एक साथ तीन तत्त्वों को रखना सारणी में आठवें समूह के एक साथ तीन तत्त्वोंको रखा गया है, जैसे - Fe Co Ni, Ru Rh Pd, Os Ir a Pt.

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions