Doubtnut Promotions Sticky

डाल्टन का परमाणु संरचना सिद्धान्त लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

डाल्टन का परमाणु संरचना सिद्धान्त-डाल्टन ने परमाणु सिद्धान्त रासायनिक संयोजन, द्रव्यमान संरक्षण एवं निश्चित अनुपात के नियमों के आधार पर दिया।नइसके मुख्य बिन्दु निम्न हैं-
(1) प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना होता है, जिन्हें परमाणु कहते हैं।
(2) परमाणु अविभाज्य कण होते हैं।
(3) एक ही तत्व के सभी परमाणु समान अर्थात् भार,आकार व रासायनिक गुण धर्मों में समान होते हैं।
(4) भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु भार, आकार व रासायनिक गुणधर्मों में भिन्न-भिन्न होते हैं।
(5) अलग-अलग तत्वों के परमाणु सदैव छोटी-छोटी पूर्ण संख्याओं के सरल अनुपात में संयोग कर यौगिक बनाते हैं।
(6) रासायनिक अभिक्रियाओं में परमाणु केवल पुनरव्यवस्थित होते हैं। इन्हें रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा न तो बनाया जा सकता है, न ही नष्ट किया जा सकता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions