Doubtnut Promotions Sticky

सर सी.वी. रमन के जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उनके योगदान का वर्णन कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सर सी.वी. रमन के जीवन वृत्त एवं विज्ञान में उनका योगदान-
(1) चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म 7 नवंबर, सन 1888 को तमिलनाडु के त्रिचिरापल्ली शहर में हुआ था |
(2) 1907 रमन ने 19 वर्ष की आयु में भौतिक विज्ञान की परीक्षा विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की | विज्ञान के प्राध्यापकों की अनुशंसा पर सरकार ने रमन को छात्रवृत्ति देना स्वीकार कर लिया |
(3) वे 19 वर्ष की आयु में अर्थ विभाग में उपमहालेखापाल नियुक्त किये गये लेकिन उनकी विज्ञान में दिलचस्पी काम नहीं हुई थी | यहाँ से नौकरी छोड़ने के बाद वे कोलकाता विश्वविधालय में भौतिक विज्ञान के प्रोफ़ेसर नियुक्त हुए |
(4) उन्होंने अपने विश्वप्रसिद्ध .रमन प्रभाव. की खोज की थी और उसको उन्होंने 1928 में पूर्ण किया | .रमन प्रभाव. की खोज पर 1930 में उन्हें .नोबल पुरुस्कार. से सम्मानित किया गया था |
(5) रमन प्रभाव में उन्होंने सिद्ध किया की जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है तो प्रकीर्णन के फलस्वरूप उसकी आवृत्ति में परिवर्तन आ जाता है | आवृत्ति में होने वाले अति सूक्ष्म परिवर्तनों के माध्यम की आंतरिक अणु संरचना का पता लगाया जा सकता है | इस खोज में विशेष बात यह थी कि केवल दो सौ रूपये के उपकरणों एवं न के बराबर सुविधाओं के साथ रमन ने यह खोज की थी |
(6) 1954 में उन्हें सर्वोच्च सम्मान .भारत रत्न. से विभूषित किया गया था |
(7) डॉ. रमन विज्ञान का प्रयोग युद्ध क्षेत्र में करने के पक्ष में नहीं थे | वे शान्ति एवं जनकल्याण के कार्यो हेतु ही विज्ञान का प्रयोग उचित समझते थे |
(8) इनके प्रयत्नों के फलस्वरूप देश में अनेक प्रयोगशालाए, विश्वविधालय एवं वैज्ञानिक संस्थायें स्थापित हुई | भारतीय विज्ञान अकादमी, रमन शोध संस्थान, आंध्र विश्वविधालय, विज्ञान व तकनीकी महाविधालय, वाल्टेयर आदि की स्थापना रमन के प्रयासों का ही फल है |
(9) चुंबकीय शक्ति, एक्स किरणें, पदार्थ की संरचना, वर्ण तथा ध्वनि पर महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान किये |
(10) 20 नवंबर, 1970 को अपनी मृत्यु तक विज्ञान की खोज के कार्य में वह लगातार संलग्न रहे |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions