Doubtnut Promotions Sticky

आँख के दो मुख्य दोषों के नाम बताइए। उनके उत्पन्न होने के कर्णों एवं उनके निवारण के उपायों को समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

आँख के दो मुख्य दोषों के नाम निम्नलिखित हैं-
(1) निकट - दृष्टि दोष (2 ) दूर - दृष्टि दोष।
(1) निकट - दृष्टि दोष - मायोपिया निकट दृष्टि दोष में निकट स्थित वस्तुएँ तो स्पष्ट दिखाई पड़ती है परन्तु दूर स्थित वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। इस प्रकार की दोषयुक्त आँखों में दूर की वस्तुओं का प्रतिबिम्ब रेटिना पर न बनकर उसके आगे बनता है।
निकट दृष्टि के कारण - आँख की क्षमता बहुत अधिक हो जाने के कारण होता है क्रिस्टलीय लैंस फोकस दूरी काम होने के कारण हैं - (i ) कॉर्निया की वक्रता बढ़ जाती है। (ii ) नेत्र गोलक लम्बी हो जाती है।
निकट - दृष्टि दोष को दूर करने के उपया- इस दोष के निवारण के लिए उपयुक्त फोकस दूरी के अवतल लैंस की सहायता से किया जा सकता है। उपयुक्त फोकस दूरी का अवतल लैंस प्रतिबिम्ब को पुनः रेटिना पर बना देता है।
(2) दूरी दृष्टि दोष (हाइपोमेट्रोपिया ) - इस दोष में कोई व्यक्ति दूरी की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है। परन्तु निकट राखी वस्तओं को सुस्पष्ट नहीं देख पाता है। ऐसे दोषयुक्त व्यक्ति का निकट बिंदु सामान्य निकट बिंदु (25 सेमी.) से दूर हट जाता है।
हाइपोमेट्रोपिया के दोष के कारण -
(1) आँख का लैंस बहुत पतला हो जाता है , अतः इसकी फोकस दूरी अधिक हो जाती है।
(2) आँख के गोले का आकार छोटा हो जाता है इसके कारण पास राखी वस्तु से प्रकाश किरणें रेटिना पर फोकस नहीं होती और प्रतिबिम्ब रेटिना से पीछा बनता है। रेटिना पर धुंधला प्रतिबिम्ब बनता है।
निवारण - उपयुक्त क्षमता का उत्तल लेंसयुक्त चश्मा दृष्टिपटल पर वस्तु का प्रतिबिम्ब फोकसित करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त क्षमता प्रदान करता है।

(##SRTQBX_SCIC09E03003_S01.png width=80%><br> (##SRT_QB_X_SCI_C09_E03_003_S02.png" width="80%">

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions