Doubtnut Promotions Sticky

नाभिक रिएक्टर में नियंत्रक छड़ों एवं शीतलक के कार्यों को समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नियंत्रक छड़ें- विखण्डन की दर पर नियंत्रण रखने के लिए, कैडमियम की छड़ प्रयुक्त की जाती है। कैडमियम न्यूट्रॉन की उत्तम अवशोषक है जब ये छड़ें रिएक्टर के अंदर होती है तो काफी संख्या में न्यूट्रॉन का अवशोषण कर लेती है जिससे विखण्डन क्रिया बंद हो जाती है। जब इन्हें धीरे-धीरे बाहर निकालते है। तो क्रिया पुनः शुरू होने लगती है। इनकी स्थिति में परिवर्तन से श्रृंखला अभिक्रिया की दर को नियंत्रित कर सकते हैं। नियंत्रक छड़ों के अलावा परमाणु भटि्टयों में अतिरिक्त रक्षक छड़ों का भी उपयोग किया जाता है। आवश्यकता रक्षक छड़ों का भी उपयोग किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर इन छड़ों को भट्टी में प्रवेश कराकर K का मान शीघ्रता से एक से कम किया जा सकता है।
शीतलक- जो ऊर्जा भट्टी के अंदर उत्पन्न होती है उसको बाहर निकालने के लिए शीतलक का उपयोग किया जाता है इस कार्य हेतु सामान्यतः भारी पानी, सामान्य पानी, हवा, द्रव अवस्था में रहने वाली धातुओं का उपयोग किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions