Doubtnut Promotions Sticky

रदरफर्ड के α-कण प्रकीर्णन प्रयोग का संक्षेप में वर्णन करें। इसके परिणामों की विवेचना करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रकीर्णन प्रयोग से प्रेक्षणों को आधार पर रदरफोर्ड ने निम्नलिखित निष्कर्ष निकालें
1.क्योंकि अधिकांश α- कण स्वर्ण पत्र के पास निकल जाते हैं अतः परमाणु का अधिकांश भाग भीतर से खोखला होता है।
2.कुछ α- कण, न्यून कोण पर प्रकीर्णित होते है तथा α- कण स्वयं धनावेशित है तथा ये केवल धनावेश द्वारा ही विक्षेपित हो सकते है।
अतः रदरफोर्ड ने माना कि परमाणु का सम्पूर्ण धनावेश उसके केंद्र पर एकत्रित रहता है।
3. कुछ α- कण, अधिक कोण पर प्रकीर्णित होकर वापस लौट आते है। अतः यह माना गया कि जब धनावेशित α- कण सोने की परमाणुओं में से होकर गुजरते हैं तो किसी न किसी α- कण पर इतना अधिक प्रतिकर्षण बल लगता है कि वह वापस लौट आता है। यह तभी संभव है जबकि परमाणु का अधिकांश द्रव्यमान तथा इसका समस्त धनावेश, परमाणु के केंद्र पर एक सूक्ष्म स्थान पर केंन्‍द्रित हो। उपर्युक्त निष्कर्षों के आधार पर रदरफोर्ड ने माना कि परमाणु का समस्त धनावेश तथा अधिकांश द्रव्यमान इसके केंद्र पर एक अत्यन्त सूक्ष्म स्थान पर केन्‍द्रित रहता है जिसे नाभिक कहते है। गणना करने पर नाभिक की त्रिज्या 1015 मीटर की कोटि की पायी जाती है।
जबकि परमाणु की त्रिज्या 1010 मीटर कोटि की होती है। नाभिक का आकार जितना छोटा होता चला जायेगा α- कण के 90 से अधिक कोण पर प्रकीर्णित होने की संभावना उतनी ही कम होती जायेगी। इसका कारण यह है‌ कि नाभिक का आकार जितना कम होगा α कण की नाभिक से सीधी चक्कर की संभावना उतनी ही कम होती जायेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions