Doubtnut Promotions Sticky

किरचॉफ का संधि नियम लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विद्युत परिपथ के लिए किरचॉफ के नियम निम्न है |
1. प्रथम नियम (संधि नियम या धारा का नियम) - इस नियम के अनुसार किसी बिन्दु (संधि) में प्रवेश कर रही सभी धाराओं का योग उस बिन्दु (संधि) से बाहर निकल रही सभी धाराओं के योग के बराबर होना चाहिए अर्थात किसी बन्द विद्युत परिपथ के किसी बिन्दु (संधि) पर मिलने वाली सभी धाराओं का बीजगणितीय योग शून्य होता है |
अर्थात I=0
बिन्दु में प्रवेश कर रही धाराओं को धनात्मक तथा बिन्दु से निकल रही धाराओं को ऋणात्मक लिया जाता है |
2. द्वितीय नियम (लूप नियम या वोल्टता का नियम) - इस नियम के अनुसार किसी विद्युत परिपथ के किसी बन्द भाग (लूप) की धाराओं तथा प्रतिरोधों के गुणनफलों का बीजगणितीय योग परिपथ के उस भाग (लूप) में कार्यरत विद्युत वाहक बलों के बीच गणितीय योग के बराबर होता है |
अर्थात V=IR=E

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions