मीटर सेतु द्वारा किसी अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करने की विधि लिखकर आवश्यक सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए | परिपथ चित्र बनाइए |
मीटर सेतु द्वारा किसी अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करना : मीटर सेतु, हीटस्टोन सेतु के सिद्धान्त पर आधारित एक ऐसा उपकरण है जिसकी सहायता से अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात किया जाता है |
रचना - मीटर सेतु की रचना चित्र में दिखाई गई है | इसमें समान परिच्छेद का एक मीटर लम्बा कान्सटेन्टन का तार AC होता है जो एक लकड़ी के बोर्ड पर एक मीटर पैमाने के सहरे कसा रहता है | तार के सिरों A व C पर ताँबे की दो L के आकार की पत्तियाँ लगी रहती है जिनके ऊपर संयोजक पेज लगे रहते है | इन पत्तियों के मध्य एक और ताँबे की पत्ती चित्र के अनुसार लगी होती है जिस पर तीन संयोजक पेंच लगे होते है | चित्र में अंकित बिन्दु A, B, C व D क्रमशः हिस्टोन सेतु के संगत चरों बिंदुओं को व्यक्त करते है | इस पत्ती के मध्य में लगे पेंच D से एक सुग्राही धारामापी जुड़ा होता है | जिसका दूसरा सिरा सर्पी कुंजी से जुड़ा होता है | सर्पी कुंजी तार AC के सहारे खिसक सकती है | सर्पी कुंजी की स्थिति ही तार AC पर बिन्दु B व्यक्त करती है |
परिपथ व्यवस्था एवं प्रयोग विधि - चित्रानुसार मीटर सेतु से प्रयोग करने के परिपथ तैयार करते है | सेतु के प्रथम रिक्त स्थान A व D के मध्य प्रतिरोध बॉक्स एवं D व C के मध्य रिक्त स्थान में अज्ञात प्रतिरोध S जोड़ देते है | बिंदुओं A व C के मध्य एक सेल एक धारा नियंत्रक (R ) एवं एक कुंजी K के द्वारा जोड़ देते है | इस तरह सेतु की R व S भुजाएँ तैयार हो जाती है | सर्पी कुंजी जब तार AC को किसी बिन्दु B पर चुटी है तो तार AC दो भागों में AB व BC में बँटकर क्रमशः P और Q भुजाएँ प्रदान करता है | चित्र में भुजा P को l सेमी एवं Q को (100 - l) सेमी. लम्बाई में दिखाया गया है |
प्रतिरोध बॉक्स में कोई समुचित प्रतिरोध (R ) लगाकर कुंजी K को बन्द करते है तथा सर्पी कुंजी को तार AC पर दायें या बायें खिसककर बिन्दु B की वः स्थिति ज्ञात कर लेते है जब धारामापी में शून्य विक्षेप होता है | यह सेतु के संतुलन की स्थिति है | इस स्थिति में VB=VD होता है | इस स्थिति में मीटर पैमाने पर बिन्दु B की स्थिति पढ़कर तार के दोनों भागों AB व BC की लम्बाइयाँ सेमी. में ज्ञात कर लेते है | यदि AB की लम्बाई l सेमी है तो BC की लम्बाई (100 - l) सेमी. होगी |
माना कि तार के एकांक लम्बाई का प्रतिरोध σ है
इसलिए
AB तार का प्रतिरोध (P)=σl
BC तार का प्रतिरोध (Q)=σ(100−l)
PQ=l(100−l)
सेतु के संतुलन की स्थिति में
∴PQ=RS
∴S=QP×R
या S=(100−l)l×R
यहाँ R = प्रतिरोध बॉक्स में लगाया गया प्रतिरोध | इस सूत्र की सहायता से अज्ञात प्रतिरोध S का मान ज्ञात किया जाता है |
Topper's Solved these Questions
- धारा वैद्युतिकी Book:TRIPUTI PUBLICATIONChapter:धारा वैद्युतिकी Exercise:आंकिक प्रश्न
Explore 9 Videos
- धारा वैद्युतिकी Book:TRIPUTI PUBLICATIONChapter:धारा वैद्युतिकी Exercise:लघुत्तरात्मक प्रश्न
Explore 10 Videos
- चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण Book:TRIPUTI PUBLICATIONChapter:चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण Exercise:आंकिक प्रश्न
Explore 4 Videos
- परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकीBook:TRIPUTI PUBLICATIONChapter:परमाणवीय एवं नाभिकीय भौतिकीExercise:आंकिक प्रश्न
Explore 6 Videos
Similar Questions
विद्युत वाहक बल तथा 2Ω आन्तरिक प्रतिरोध की एक बैटरी किसी प्रतिरोधक से संयोजित है | इसमें 0.5 A की विद्युत धारा प्रवाहित रही है तो प्रतिरोध ज्ञात कीजिए | यदि परिपथ बन्द है तो सैल की टर्मिनल वोल्टता क्या होगी |
View Solutionओम का नियम क्या है ? इसकी कोई दो सीमाऐं लिखिए |
View Solutionदिकपात कोण (चुम्बकीय दिकपात) को परिभाषित कीजिए। किसी स्थान के चुम्बकीय याम्योत्तर में पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव 0.25 गाउस है एवं नमन कोण 60∘ है। इस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का मान ज्ञात कीजिए।
View Solution.146C की अर्धआयु 5700 वर्ष है। इसका क्या अर्थ हैं?
View Solutionसूत्र निखिलम द्वारा 15 का घनफल ज्ञात कीजिए।
View Solutionकिसी सम्मिश्र संख्या के कोणांक ज्ञात करने की विधि | कोणांक का प्रधान मान | कोणांक के गुण | उदाहरण
View Solutionत्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने का हीरोन का सूत्र लिखिए।
View Solutionकिसी सम्मिश्र संख्या के कोणांक ज्ञात करने की विधि | कोणांक का प्रधान मान | कोणांक के गुण | उदाहरण
View Solutionकिसी बस में वारदात कर भाग रहे अपराधी को संवाहक द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपने की घटना की विवरण सहित जानकारी देते हुए परिवहन विभाग के प्रबंधक को पत्र लिखकर कि उसे पुरस्कृत करने का अनुरोध कीजिए।
View Solutionप्रसरण तथा मानक विचलन ज्ञात करने की लघु विधि
View Solutionलेंस सूत्र की व्युत्पत्ति|लेंस सूत्र पर कुछ महत्वपूर्ण प्रशन
View Solutionसमान्तर माध्य ज्ञात करने की कल्पित माध्य एवं पग विचलन विधि
View Solutionक्रोमैटोग्राफी के द्वारा जाने मिश्रण को पृथक करने की विधि
View Solutionकिसी व्यंजक का मान ज्ञात करना सीखें
View Solutionजल की कठोरता दूर करने की विधि |हाइड्रोजन पेरोक्साइड
View Solutionग्राफीय विधि से गति के समीकरणों की व्युत्पत्ति
View Solution

