जीवाश्म ईंधन का वर्णन कीजिए।
कोयला एवं पेट्रोलियम दोनों जीवाश्म ईधन हैं |
( अ) कोयला- यह एक ठोस कार्बनिक पदार्थ है | यह ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। कुल प्रयुक्त ऊर्जा का 35-40 प्रतिशत भाग कोयले से प्राप्त होता है । विभिन्न प्रकार के कोयले में कार्बन की मात्रा अलग-अलग होती है। कोयले से अन्य दहनशील व उपयोगी पदार्थ भी प्राप्त किये जाते हैं । वर्षों पूर्व वनस्पति के भूमि के नीचे दबने के कारण कालान्तर में कोयले का निर्माण हुआ। भूगर्भ में उच्च ताप व दबाव के कारण ये जीवावशेष कोयले में परिवर्तित हो गए। कोयले में कार्बन के अतिरिक्त हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, फॉस्फोरस तथा गंधक भी होता है । नमीरहित कार्बन की मात्रा के आधार पर कोयले को चार श्रेणियों में बाँटा गया है- एन्थ्रेसाइट (94-98%), बिटुमिनस (78-86%), लिग्नाइट (28-30% ) तथा पीट (27%)। हवा की अनुपस्थिति में 1000- 1400 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करने पर कोलतार, कोल गैस, अमोनिया प्राप्त होता है। भारत में कोयला मुख्यत: झारखण्ड, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल व आन्ध्रप्रदेश में पाया जाता है ।
( ब) पेट्रोलियम-इसका निमाण भी कोयले की भाँति वनस्यतियों एवं जीव-जन्तुओं के पृथ्वी के नीचे दबने तथा कालान्तर में उनके ऊपर उच्चदाब तथा ताप के आपतन के कारण हुआ। प्राकृतिक रूप में पाये जाने वाले पेट्रोलियम को अपरिष्कृत तेल, कच्चा तेल, चट्टानों का तेल आदि कहा जाता है । यह काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है, जिसमें विभिन्न अवयवों को प्रभाजी आसवन विधि द्वारा पृथक् किया जाता है। प्रभाजी आसवन से पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, प्राकृतिक गैस, वेसलीन, स्नेहक इत्यादि प्राप्त होते हैं।
ये दोनों ही जीवाश्म ईधन हैं जो प्रकृति के अनवीकरणीय संसाधन हैं इनके निर्माण में सैकड़ों वर्ष लगते हैं और प्रकृति में इनकी मात्रा सीमित है । इनका उपयोग बहुत ही विवेकपूर्ण, न्यायोचित तरीकों से करने की आवश्यकता है।
Related Playlists
- BOOK - SANJEEV PUBLICATIONCHAPTER - प्रमुख प्राकृतिक संसाधन EXERCISE - गत वर्षों में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्न12videos
प्रमुख प्राकृतिक संसाधन
- BOOK - SANJEEV PUBLICATIONCHAPTER - प्रमुख प्राकृतिक संसाधन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न )37videos
प्रमुख प्राकृतिक संसाधन
- BOOK - SANJEEV PUBLICATIONCHAPTER - प्रमुख प्राकृतिक संसाधन EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघुत्तरात्मक प्रश्न)11videos
प्रमुख प्राकृतिक संसाधन
- BOOK - SANJEEV PUBLICATIONCHAPTER - प्रकाश (LIGHT)EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर आंकिक प्रश्न -16videos
प्रकाश (LIGHT)
- BOOK - SANJEEV PUBLICATIONCHAPTER - ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबंधात्मक प्रश्न)6videos
ब्रह्माण्ड एवं जैव विकास
Similar Questions
ऊर्जा के कोई दो पारम्परिक स्रोतों के नाम लिखिए।
View Solutionवास्तविक संसाधन और संभाव्य संसाधन में क्या अंतर है ?
View Solutionवन उपजाऊ मिट्टी की रक्षा कैसे करते हैं ? वनों के संरक्षण हेतु प्रयुक्त चार उपाय बताइए।
View Solution5 D क्षमता के अभिसारी लेंस को 3 D क्षमता के अपसारी लेंस से सटाकर रखा गया है। संयुक्त लेंस की फोकस दूरी का मान ज्ञात कीजिए।
View Solutionमहा विस्फोट के विस्तार के बाद घटित घटनाओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
52:50View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
01:25:56View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
53:13View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
41:51View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
37:59View Solutionजीवाश्म
46:23View Solutionहार्डी वीनबर्ग सिद्धांत |विकास का संक्षिप्त वर्णन
39:22View Solutionसामान्य परिचय|गति का वर्णन |OMR|Summary
View Solutionईंधन #!#ईंधन दक्षता
View Solutionगतियों के प्रकार #!#गतियों का वर्णन
View Solutionदोहरान |प्राकृतिक संसाधन |अक्षय प्राकृतिक संसाधन |जीवाश्म ईंधन |कोयला |कोयले की उत्पत्ति |कोयले के गुण |कोयले के उपयोग |सारांश
View Solution