Doubtnut Promotions Sticky

गोलीय दर्पणों से सम्बंधित निम्न को परिभाषित कीजिये - (कोई तीन )
(i) ध्रुव (ii) मुख्य अक्ष (iii) मुख्य फोकस (iv) फोकस दूरी।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) ध्रुव - गोलीय दर्पण के परावर्तक तल का मध्य बिंदु गोलीय दर्पण का ध्रुव कहलाता है।
(ii) मुख्य अक्ष - गोलीय दर्पण के वक्रता केंद्र C तथा ध्रुव P को मिलाने वाली रेखा , मुख्य अक्ष कहलाती है।
(iii) मुख्य फोकस - मुख्य अक्ष पर स्थित वह बिंदु जहाँ पर मुख्य अक्ष के समानान्तर चलने वाला किरण पुंज दर्पण से परावर्तन के उपरान्त मिलता है या मिलता हुआ प्रतीत होता है , उसे मुख्य फोकस कहते हैं। इसे F के द्वारा निरूपित किया जाता है।
(iv) फोकस दूरी - किसी गोलीय दर्पण के ध्रुव P तथा फोकस F के बीच की दूरी दर्पण की फोकस दूरी कहलाती है। इसे f से निरूपित करते हैं। इसको दर्पण का नाम्यान्तर भी कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions