Doubtnut Promotions Sticky

विशिष्ट आपतित किरणों के उपयोग द्वारा गोलीय दर्पण से प्रतिबिम्ब निर्माण का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

किसी भी प्रतिबिम्ब के बनने के लिए कम से कम दो परावर्तित किरणों का प्रतिच्छेदन होना आवश्यक है। प्रतिबिम्ब के स्थान के निर्धारण के लिए हम दोनों ही प्रकार के दर्पणों के लिए कुछ विशिष्ट आपतित किरणों का उपयोग करते हैं।
(i) अक्ष के समांतर किरण - अवतल दर्पण में मुख्य अक्ष के समांतर आपतित किरण AL दर्पण से परावर्तन के पश्चात् फोकस बिंदु (F) से होती हुई LA . दिशा में गमन करती है। चित्र (a) और उत्तल दर्पण में किरण AL परावर्तन के पश्चात् अपसरित होती है , जिसे पीछे की ओर बढ़ाने पर फोकस बिंदु (F) पर मिलती है। ऐसा लगता है कि परावर्तित किरण LA फोकस से अपसरित हो रही है।
ocr_image
(ii) फोकसीय किरण - अवतल दर्पण के फोकस बिंदु से गुज़रते वाली किरण BM चित्र (a) परावर्तन के पश्चात् मुख्य अक्ष के समांतर गमन करती है। इसी तरह उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस कि ओर जाने वाली किरण BM परावर्तन के पश्चात् MB दिशा में मुख्य अक्ष के समांतर गमन करती है। चित्र (b)
ocr_image
(iii) अभिलम्ब किरण - दोनों ही प्रकार के दर्पणों में वक्रता केंद्र से गुजरने वाली किरण अथवा वक्रता केंद्र कि ओर आपतित किरण परावर्तन के पश्चात् पुनः उसी दिशा में गमन कर जाती है। जैसा कि चित्र (a) तथा (b) में दर्शाया गया है। इसका कारण यह है कि वक्रता केंद्र से दर्पण के प्रत्येक बिंदु को मिलाने वाली रेखा दर्पण के उस बिंदु पर अभिलम्ब होती है। इस स्थिति में आपतन कोण और परावर्तन कोण के मान शून्य होते हैं।
ocr_image
(iv) तिर्यक किरण - दोनों ही प्रकार के दर्पणों के लिए दर्पण के पृष्ठ पर आपतित तिर्यक किरण परावर्तन के पश्चात् परावर्तन के नियम से दूसरे तिर्यक दिशा में गमन कर जाती है। तिर्यक रेखा दर्पण के जिस बिंदु पर आपतित होती है तो उस बिंदु से वक्रता त्रिज्या को मिलाने वाली रेखा से तिर्यक रेखा जो कोण बनाती हैं , वह आपतन कोण है। उसी के संगत परावर्तन कोण पर उस तिर्यक किरण का परावर्तन हो जाएगा। जैसा कि चित्र (a) तथा (b) में दर्शाया गया है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions