Doubtnut Promotions Sticky

एक α- कण तथा प्रोटॉन समान चुम्बकीय क्षेत्र में प्रवेश करते है जो इनके वेग सदिशों के लम्बवत है | α कण तथा प्रोटॉन इस प्रकार गति करते है ताकि उनके पथों की वक्रता त्रिज्या समान है | इनकी दे - ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य का अनुपात ज्ञात करो |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यदि आवेशित चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत प्रवेश करता है तो वह वृत्तीय पथ पर गति करता है | इसके परिणामस्वरूप चुम्बकीय बल अभिकेन्द्र बल से सन्तुलित हो जाता है |
चुम्बकीय बल = अभिकेन्द्र बल
qBsin90=mv2r
mv=qBr ....(i)
दे - ब्रॉग्ली की तरंगदैर्ध्य के सूत्र से -
λ=hp=hmv ...(ii)
समी० (i ) व (ii ) से
λ=hqBr
समान चुम्बकीय क्षेत्र (B) तथा त्रिज्या के कारण
λαλp=qpqα
qα=2qp
λαλp=qp2qp=12
λα:λp=1:2.

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions