Doubtnut Promotions Sticky

पौधों तथा प्राणियों के उचित उदाहरण देते हुए वर्गिकी पदानुक्रम का चित्रण कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

वर्गीकरण (Classification) एकल सोपान प्रक्रम नहीं है बल्कि इसमें पदानुक्रम (Hierarchy) सोपान होते हैं जिसमें प्रत्येक सोपान पद (Rank) अथवा संवर्ग (Category) को प्रदर्शित करता है| चूँकि संवर्ग समस्त वर्गिकी व्यवस्था है इसलिए इसे वर्गीकरण संवर्ग (Taxonomic categories) कहते हैं और सभी संवर्ग मिलकर वर्गिकी पदानुक्रम (Taxonomic hierarchy) बनाते हैं | प्रत्येक संवर्ग वगीकरण की एक इकाई को प्रदर्शित करता है, इसे प्रायः वर्ग या टैक्सॉन (Taxon) कहते हैं | सभी ज्ञात जीवों के वर्गिकीय अध्ययन से सामान्य संवर्ग जैसे - जगत (Kingdom), संघ (Phylum), वर्ग (Class), गुण (Order), कुल (Family), वंश (Genus) तथा जाती (Species) का विकास हुआ | पौधो तथा प्राणियों, दोनों में जाती (Species) सबसे निचले संवर्ग में आती है | किसी भी जीव को विभिन्न संवर्ग में रखने के लिए उनके वर्ग के गुणों का ज्ञात होना आवश्यक है | जाति से लेकर जगत तक विभिन्न वर्गिकी संवर्ग को आरोही कर्म में निम्नानुसार दर्शाया जा सकता है -
ocr_image
उपरोक्त पदानुक्रम अनुसार, जैसे - जैसे हम जाति से जगत के ओर ऊपर जाते हैं वैसे ही समान गुणों में कमी आती जाति हैं | सबसे नीचे जो टैक्सा होगा, उसके सदस्यों में सबसे अधिक समान गुण होंगे |
तालिका - वर्गिकी संवर्ग सहित कुछ जीव
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions