Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित शब्दों को समझाइए तथा परिभाषित कीजिए -
संघ, वर्ग, कुल, गण, वंश |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वर्गीकरण की पदानुक्रमी स्तरें - जीवों का वर्गीकरण करते समय अध्ययन की सुविधा के लिए इन्हें कई छोटे - बड़े समूहों में रखा गया है, जिन्हें संवर्ग या श्रेणी (Category) कहा जाता है | इन संवर्गों का वर्गीकरण में एक निश्चित स्थान होता है और इन्हें इनके गुणों के आधार पर बढ़ते हुए क्रम में रखा जाता है | इसी क्रम को वर्गीकरण का पदानुक्रम (Hierachy) कहते है | इस पदानुक्रम की सबसे छोटी इकाई जाति तथा बड़ी इकाई जगत है | वर्गीकरण में संवर्गों का क्रम निम्नानुसार होता है -
(i) वंश - कुछ एक समान गुणों को प्रदर्शित करने वाली जातियों को एक वंश में रखा जाता है, जैसे - शेर, बाघ चीता को एक वंश पेंथेरा में रखा गया है |
(ii) कुल - कुछ एक समान गुणों वाले वंशों को एक कुल में रखते है | जैसे - सभी दालों का प्रतिनिधित्व करने वाले पादपों को एक कुल पैपीलियोनेसी में रखा जाता है |
(iii) गण - एक या कई मिलते - जुलते गुणों वाले कुलों को एक गण में रखा जाता है | जैसे - जन्तुओं के फेलिडी तथा कैनिडी कुल को कार्निवोरा गण में रखा जाता है |
(iv) वर्ग - कुछ सर्वश्रेष्ठ गुणों वाले गणों को एक वर्ग में रखा जाता है |
(v) संघ - कुछ सर्वनिष्ठ गुणों वाले वर्गों को एक संघ में रखा जाता है | जैसे - नोटोकॉर्ड, नर्वकॉर्ड तथा गिल की उपस्थित के कारण मत्स्य, ऐम्फीबिया, सरीसृप, पक्षी एवं स्तनी वर्ग को संघ कॉर्डेटा में रखा जाता है | उपर्युक्त वर्णित संवर्ग मुख्य संवर्ग हैं, इन्हें आवश्यकतानुसार कई छोटे संवर्गों में भी बाँटा जाता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions