Doubtnut Promotions Sticky

शुद्ध एटीपी के अणुओं की प्राप्ति की गणना के दौरान आप क्या कल्पनाएँ करते है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ग्लाइकोलिसिस के दौरान का निर्माण-
ग्लाइकोलिसिस में बनी ATP=4 अणु
ग्लाइकोलिसिस में लगी ATP=2 अणु
लाभ = 2 अणु ATP
ग्लाइकोलिसिस में बने H2 ग्राही = 2 अणु
ग्लाइकोलिसिस H2 ग्राही से बनी ATP=2×3=6 अणु ATP
ग्लाइकोलिसिस से कुल ATP की प्राप्ति =6+2=8ATP.
क्रेब्स-चक्र के दौरान बने ATP की गणना-
क्रेब्स-चक्र के दौरान बने NADH2=3 अणु
NADPH2=1 अणु
FADH2=1 अणु
GTP से ATP = 1 अणु ATP
NADH2 से बने ATP=9 अणु
NADPH2 से बने ATP = 3 अणु
एक अणु FADH2 से बने ATP = 2 अणु
क्रेब्स-चक्र में बने कुल ATP=15×2=30 अणु ATP
श्वसन के दौरान बने कुल ATP=8+30=38 अणु ATP
उपरोक्त गणना कुछ निश्चित कल्पनाओं के आधार पर की गई है-
(1) यह एक क्रमिक, व्यवस्थित एवं क्रियात्मक पथ है, जिसमे एक क्रियाधार से-दूसरे क्रियाधार का निर्माण होता है जो ग्लाइकोलिसिस से शुरू होकर टी.सी.ए. पथ (TCA) तथा इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र तक जारी रहता है।
(2) ग्लाइकोलिसिस में संश्लेषित NADH माइटोकॉण्ड्रिया में आता है जहाँ उसका फास्फोरिलीकरण होता है।
(3) पथ का कोई भी मध्यवर्ती यौगिक दूसरे यौगिक के निर्माण में उपयोग नहीं आता है।
(4) श्वसन में केवल ग्लूकोज का ही उपयोग होता है कोई दूसरा क्रियाधार पथ के किसी भी मध्यवर्ती चरण में प्रवेश नहीं करता है।
हालाकिं, इस प्रकार की कल्पना सजीव तंत्र में वास्तव में तर्क संगत नहीं होती। सभी पथ एक के बाद एक नहीं, बल्कि एक साथ कार्य करते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions