Doubtnut Promotions Sticky

अर्धसूत्रण (अर्धसूत्री विभाजन )-I की विभिन्न अवस्थाएँ कौन-कौन सी है ? प्रत्येक अवस्था के दौरान होने वाली गुणसूत्री घटनाओ का नाम सहित वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अर्धसूत्रण (अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis -I) - यह विभाजन भी माइटोसिस के समान विश्रामवस्था केन्द्रक विभाजन तथा कोशिकाद्रव्य विभाजन की तीन अवस्थाओं में पूरी होती है। विश्रामावस्था तो उसी प्रकार की होती है, जैसा कोशिका चक्र के अन्तर्गत वर्णन किया गया है। इस विभाजन के बाद नए केन्द्रक में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है , अतः मियोसिस-I को हेटरोटीपिक विभाजन भी कहते है। विश्रामावस्था अथवा तैयारी अवस्था के बाद प्रथम अर्धसूत्री विभाजन निम्न चरणों में पूरी होती है-
1 पूर्वावस्था प्रथम (Prophase-I), 2 मध्यावस्था प्रथम (Metaphase-I), 3 पश्चावस्था प्रथम (Anaphase-I) तथा 4 अन्त्यावस्था प्रथम (Telophase-I)।
1 पूर्वावस्था प्रथम (Prophase-I)- माइटोसिस के पूर्वावस्था की तुलना में मियोसिस-I की पूर्वावस्था अत्यन्त जटिल होती है। अध्ययन में सुविधा की द्र्ष्टि से इसे निम्न 5 उप-अवस्थाओं में विभाजित किया जा सकता है -
(i) तनुपट्ट अथवा लेप्टोटिन अवस्था (Leptotene ओर Leptonema stage) - सेन्ट्रिओल ध्रुवो पर चले जाते है तथा गुणसूत्र स्पष्ट हो जाते है।
(ii) युग्मपट्ट अथवा जायगोटिन अवस्था (Zygotene or Zygonema stage)- समजात गुणसूत्र जोड़ा बनाते है।
(iii) स्थूलपट्ट अथवा पैकीटीन अवस्था (Pachytene or Pachynema stage)- गुणसूत्रों के अर्द्ध-गुणसूत्र अलग होकर डेट्राड बना देते है , और उनमे अन्तर्ग्रथन हो जाता है तथा जीन विनिमय की क्रिया होती है।
(iv) द्विपट्ट अथवा डिप्लोटिन अवस्था (Diplonema stage) - समजात गुणसूत्र विकर्षण के कारण अलग हो जाते है तथा उनमे गईं विनिमय पूर्ण हो जाते है।
(v) परगति क्रम अथवा डाइकाइनेसिस अवस्था (Diakinesis stage) - गुणसूत्र दूर जाने लगते है। केन्द्रक तथा केन्द्रिका विलुप्त हो जाती है तथा तर्कु बन जाते है।
2 मध्यावस्था प्रथम (Metaphase I ) - इसमें निम्नलिखित लक्षण दिखायी देते है - (i) केन्द्रक भित्ति एवं केन्द्रिका पूर्ण रूप से लुप्त हो जाते है। (ii) गुणसूत्र की जोड़ी मध्य रेखा (Equatorial plate) पर स्थित हो जाते है। (iii) तर्कु तन्तुओं का पूर्ण विकास हो जाता है। (iv) मध्य रेखा पर गुणसूत्रों का उन्मुखीकरण (Orientation) इस प्रकार होता है की उनके सेंट्रोमियर्स से जुड़ जाते है। (vi) जन्तु कोशिकाओं में ध्रुवो पर सेन्ट्रिओल तथ उससे निकलने वाले एस्ट्रल रेज (Astral rays) स्पष्ट दिखायी देते है। पादप कोशिकाओं के मिओसिस विभाजन में सेन्ट्रिओल भाग नहीं लेता।
3 पश्चावस्था प्रथम (Anaphase-I ) - (i) समजात गुणसूत्रों की जोड़ी अथवा बैवैलेन्टस के गुणसूत्रों के बीच विकर्षण (Repulsion) पैदा होता है , जिसके फलस्वरूप उनके बीच सम्पर्क टूट जाता है एवं वे एक-दूसरे से अलग हो जाते है।
(ii)समजात क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र विपरीत ध्रुवो की और गति करने लगते है , परन्तु , ध्यान देने वाली बात है की माइटोसीस के विपरीत इसमें गुणसूत्र के सेंट्रोमियार खण्डित नहीं होते है , अतः एक गुणसूत्र के दोनों क्रोमैटिड्स एक ही ध्रुव की और जाते है।
(iii) क्रोमोसोम की जोड़ी से प्रत्येक क्रोमोसोम के अलग होने की घटना डिस्जंक्शन (Disjunction) कहलाता है।
(iv) तर्कु तन्तुओ के लगातार सिकुड़ने के कारण गुणसूत्र अन्त में ध्रुवो पर पहुँच जाते है।
(v) दोनों ध्रुवो पर गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या की आधी होती है। इसी कारण से इस विभाजन को न्यूकारी विभाजन (Reductional division) कहते है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions