Doubtnut Promotions Sticky

नाइट्रोजन की उपयोगिता वइसकी न्यूनता के लक्षणों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नाइट्रोजन की उपयोगिता-इसका उपयोग प्रोटीन, अमीनो अम्ल, एन्जाइम, न्यूक्लिक अम्ल (DNA, RNA), क्लोरोफिल तथा अन्य कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण में किया जाता है।
• N- की सर्वाधिक आवश्यकता पौधों की वृद्धिशील कोशिकाओं, कलिकाओं मेंतथा सामान्य रूप से सभी जीवित कोशिकाओं में होती है।
• नाइट्रोजन श्वसन व वृद्धि को सामान्य बनाये रखता है।
न्यूनता के लक्षण -
• नाइट्रोजन की कमी से पौधे की पत्तियाँ पीली पड़ जाती है। (हरिमाहीनता)। पहले पुरानी पर्णों में फिर तरुण पर्णों में हरिमाहीनता होती है।
• पर्ण हरित के विघटन से एन्थोसायनिन वर्णक बनता है जिसे पत्तियाँ गलाबी रंग की दिखाई देने लगती है।
• कोशिका विभाजन की दर तथा प्रोटीन संश्लेषण की दर में कमी आ जाती है। इससे पादप वृद्धि कम होती है व पादप बौना रह जाता हैं|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions