Doubtnut Promotions Sticky

अनावर्ती व पुनरावर्ती असंगजनन को स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अनावर्ती असंगजनन में अगुणित भ्रूणकोष से अगुणित भ्रूण का निर्माण होता है। जब अगुणित भ्रूणकोष की अगुणित अण्डकोशिका से बिना निषेचन के भ्रूण बनता है तो इसे अगुणित अनिषेक जनन कहते हैं। जब अगुणित भ्रूणकोष की अण्ड कोशिका के अलावा किसी अन्य अगुणित कोशिका से बिना निषेचन के भ्रूण बनता है तो इसे अगुणित अपयुग्मन कहते हैं।
पुनरावर्ती असंगजनन में द्विगुणित भ्रूणकोष से द्विगुणित भ्रूण का निर्माण होता है। जब प्रसूतक की द्विगुणित कोशिका से बने भ्रूणकोष (2n) से बिना निषेचन के द्विगुणित भ्रूण बनता है तो इसे जनन अपबीजाणुता कहते हैं।
यदि बीजाण्डकाय या अध्यावरण की द्विगुणित कोशिका से बने\ द्विगुणित भ्रूणकोष से द्विगुणित भ्रूण बनता है तो इसे कायिक अपबीजाणुता कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions