Doubtnut Promotions Sticky

नारियल की उत्पत्ति व उत्पादक देशों का संक्षिप्त वर्णन करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नारियल (Coconut) की उत्पत्ति व उत्पादक देश-नारियल की उत्पत्ति के विषय में वैज्ञानिकों ने अलग-अलग मत दिए हैं। एक मत के अनुसार नारियल की उत्पत्ति उत्तरी एण्डीज में हुई है। द्वितीय दक्षिण-पूर्वी एशिया को इसका मूल स्थान मानते हैं। नारियल के उत्पादक देशों में-इण्डोनेशिया, फिलीपीन्स, भारत, तन्जानिया, केन्या, बंगलादेश, श्रीलंका, पापुआ न्यू ग्वानिया आदि हैं। गत शताब्दी में नारियल उत्पादन में भारत प्रथम स्थान पर प्रमुख था, अब भारत उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।
वर्तमान में प्रथम दो स्थानों पर इण्डोनेशिया तथा फिलीपीन्स का नाम है। भारत में केरल नारियल उत्पादकता में प्रमुख स्थान रखता है। यहाँ देश की कुल उत्पादन की 46% उपज होती है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, गोवा, दमन-दीव, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल में नारियल की कृषि की जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions