Doubtnut Promotions Sticky

अशुष्कन तेल के एक उदाहरण सरसों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सरसों को अशुष्कन तेल (Nondrying oil) की सूची में रखा गया है।
वानस्पतिक नाम - ब्रेसिका नेपस वेरा ग्लेऊका (Brassica napus var. Glauca)
पर्यायत नाम - Brassica compestris
कुल - ब्रेसीकेसी अथवा क्रुसिफेरी (Brassicaceae, or Cruciferae)
1. सरसों उत्पादक देशों में भारत का प्रथम स्थान है। भारत में यह उत्तरप्रदेश तथा राजस्थान में बड़े पैमाने पर उगायी जाती है।
2. सरसों का पौधा एकवर्षी, दुर्बल, लम्बा, अल्पशाखित शाक है।
3. सामान्य तौर पर सरसों की उपज 10-12 क्विंटल प्रति हैक्टेयर हो जाती है।
4. सरसों के बीजों के निष्कर्षण से 30-48% तक तेल प्राप्त होता है।
5. सरसों का तेल सुनहरे पीले रंग का होता है। यह खाद्य तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके बीजों को मसाले व आचार के रूप में प्रयोग करते हैं।
6. सरसों के तेल का उपयोग मालिश, केश तेल व दीपक जलाने में किया जाता है।
7. खल (cake) पशु आहार के रूप में प्रयुक्त की जाती है।
8. सरसों के तेल क परनोन सानुन तथा रमड़ के परिस्थापियों (Substitutes) के उत्पादन में होता है।
9. मशीनों में सरसों के तेल को स्नेहक (Luburicant) के रूप में प्रयोग किया जाता है।
10. इस तेल के प्रयोग से चमड़े की वस्तुओं को मुलायम बनाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions