Doubtnut Promotions Sticky

फाइटोक्रोम क्या है ? इसका महत्व बताइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

फाइटोक्रोम (Phytochrome) - यह एक नील रंग का पत्तियों में पाया जाने वाला प्रोटीनीय वर्णक है जो पौधों के पुष्पन, बीजों के अंकुरण तथा वृद्धि को प्रभावित करता है |
(i) Pr600nm यह 660 nm तरंगदैघ्र्य को लाल प्रकाश को अवशोषित करता है तथा फिर Pfr में बदल जाता है |
(ii) Pfr730nm - जो अवरक्त या फार रेड किरणों को अवशोषित का Pr में बदल जाता है |
Pfr730nm660nmPr
फाइटोक्रोम का महत्व - (1) फाइटोक्रोम पौधों में पुष्पन तथा बीजों की सुषुप्तावस्था को समाप्त करने में सहायता प्रदान करता है | (2) यह पुष्पन हेतु आवश्यक फ़्लोरीजन (Florigen) हार्मोन के निर्माण को भी प्रेरित करता है | (3) कुछ पौधों, जैसे - छुई-मुई की पत्ती में होने वाली गति को नियंत्रित करता है | (4) यह अनेक उपापचयी क्रियाओं को उत्प्रेरित करता है तथा विशिष्ट जीन को सक्रिय कर वांछित एंजाइम का संश्लेषण करता है | (5) इससे पौधों के वर्धी भागों को लम्बाई बढ़ती है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions