Doubtnut Promotions Sticky

वृद्धि को परिभाषित कीजिए तथा वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वृद्धि की परिभाषा -- अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1 का उत्तर देखें |
वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक -- पौधों की वृद्धि पर बाह्य व आंतरिक दोनों प्रकार के कारकों का प्रभाव पड़ता है |
बाह्य कारक -- प्रमुख बाह्य कारक है -
(i) जल - जल पौधों को वृद्धि को प्रत्यक्ष व परोक्ष दोनों प्रकार से प्रभावित करता है | जल उपापचयी क्रियाएँ बढ़ाकर वृद्धि को प्रभावित करता है |
(ii) प्रकाश - प्रकाश-संश्लेषण, प्रकाश की उपस्थिति में होता है जिससे भोजन निर्माण होता है जो वृद्धि हेतु आनश्यक है | प्रकाश पुष्पन, कुछ पौधों में अंकुरण आदि को भी प्रभावित करता है | प्रकाश की कमी से पौधे दुर्बल, पीले व पतले अर्थात 'इटियोलेटेड' हो जाते है |
(iii) तापमान - सभी जैविक क्रियाएँ अनुकूलतम तापमान पर संपन्न होती है | यह इष्टम ताप वृद्धि को प्रेरित करता है | कम या अधिक ताप पर वृद्धि कम हो जाती है |
(iv) ऑक्सीजन - ऑक्सीजन की उपस्थिति श्वसन हेतु अनिवार्य है | इसी से वृद्धि हेतु ऊर्जा प्राप्त होती है | अतः ऑक्सीजन की उपस्थिति वृद्धि हेतु परोक्ष रूप से आवश्यक है |
(v) भोज्य पदार्थ - भोज्य पदार्थ की अधिकता में वृद्धि अधिक व कमी से वृद्धि बाधित होती है |
(v) खनिज लवण - उचित वृद्धि हेतु पौधों को सभी गुरु पोषक व सूक्ष्म पोषक तत्वों की उचित मात्रा व अनुपात की आवश्यकता होती है |
आंतरिक कारक (Internal Factors) - पौधों में वृद्धि अनेक आंतरिक कारकों पर भी निर्भर करती है | जैसे-
(i) पौधों का आनुवंशिक संगठन (आनुवंशिक कारक) |
(ii) वृद्धि हार्मोन या वृद्धि नियामकों की पर्याप्त मात्रा व अनुपात |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions