जीव शरीर में प्रोटीन के कार्यों पर प्रकाश डालिए।
Video Solution
Text Solution
जीव शरीर में प्रोटीन अनेक महत्वपूर्ण कार्य करती हैं -
(1) संरचनात्मक प्रोटीन - कुछ प्रोटीन्स, कोशिका कला, कोशिकांग, कोशिकाद्रव्य बाह्य कोशिकीय आधात्री व तंतु या फाइबर बनाने हेतु अवश्यक हैं। किरेटिन त्वचा व बालों, पंख, सींग, खुर आदि का घटक है। पौधों में प्रोटीन पराग कण भित्ति बनाती है। कार्टिलेज कोलेजन सए व अस्थि ओसीन से निर्मित होती है।
(2) एन्जाइम - अनेक प्रोटीन एन्जाइम के रूप में शरीर में उत्प्रेरक का कार्य कर उपापचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
(3) वाहक या कैरियर - कुछ प्रोटीन विशेष पदार्थ से जुड़कर उनके परिवहन का कार्य करती हैं। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन का परिवहन व मायोग्लोबिन ऑक्सीजन का संग्रह करती है। पौधोंमें "p" प्रोटीन फ्लोएम में कार्बनिक पदार्थों के परिवहन में सहायक है।
(4) ग्राही या रिसेप्टर - यह कोशिका कला तक पहुँचे विशिष्ट सूचना अणुओं (हॉर्मोन्स) से जुड़कर कोशिकीय प्रभाव उत्पन्न करने में सहायक है।
(5) हॉर्मोन्स - कुछ हॉर्मोन प्रोटीन के बने होते हैं। जैसे - इंसुलिन व पैराथार्मोन। यह उपापचय नियंत्रित करते हैं।
(6) संकुचनशील प्रोटीन - एक्टिन व मायोसिन जैसी संकुचनशील प्रोटीन पेशियों के संकुचन में सहायक कर गति व चलन सम्भव बनाती है।
(7) एन्टीबॉडीज (Antibodies) - इम्यूनोग्लोबिन प्रकार की प्रोटीन रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करती है अत: प्रतिरक्षा में भाग लेती है, इन्हें एन्टीबॉडीज कहा जाता है। जैसे - IgA, IgE आदि।
(8) संग्रह प्रोटीन - अण्डे की एल्ब्यूमिन तथा गेहूँ के दाने की ग्लूटीन प्रोटीन संग्रह-प्रोटीन के उदाहरण हैं। यह खाद्य पदार्थ का संग्रह करती है।
|
Similar Questions
प्रकाश के परावर्तन पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशन
View Solutionबायोगैस के उत्पादन में सूक्षम जीव|OMR
View Solutionमानव शरीर में संधियों के प्रकार
View Solutionप्रोटीन |प्रोटीन के प्रकार|प्रोटीन की संरचना|OMR
View Solutionमीराबाई की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।
View Solutionफिल्म निर्माता के रूप में शैलेंद्र की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
View Solutionपठित पाठ के आधार पर मीरा की भक्ति-भावना पर प्रकाश डालिए।
View Solutionमीराबाई की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।
View Solution