Doubtnut Promotions Sticky

अगर समुद्री मछली को लवण जल (फ्रेश वाटर ) की जलजीवशाला एक्वेरियम में रखा जाता है, तो क्या वह मछली जीवित रह पायेगी ? क्यों और क्यों नहीं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

शरीर में परासरण नियमन (Osmoregulation) करना किसी भी मछली (या अन्य जीव) के लिए आवश्यक है | लवण जल की मछली के रक्त में लवण की मात्रा समुद्री जल की मात्रा से कुछ कम होती है | शरीर से जल हानि की पूर्ति करने हेतु वह हमेशा जल का अंतर्ग्रहण करती है | उनके गिल्स की क्लोराइड स्रावी कोशिकाओं से क्लोराइड मुक्त होते हैं | इस कारण निष्क्रिय रूप (Passively) से जल की भी शरीर से नियमित हानि होती है | इनमे उत्सर्जित मूत्र की मात्रा कम होती है | कुछ मछलियों में रक्त का परासरणी दाब बढ़ाने के लिए रक्त में यूरिया की अधिक मात्रा होती है | ऐसी मछली को जब स्वछ जल (अलवणीय जल ) में रखा जाता है तो शरीर द्रव के अत्यंत तनु हो जाने से शरीर का आंतरिक पर्यावरण की साम्यावस्था बने रखने संभव नहीं होगा , अतः मछली मर जाएगी | समुद्री अस्थिल मछली लगातार जल पीती है | अलवणीय जल में डालने पर जल तो उनके शरीर में जाता रहेगा लेकिन लवणों की मात्रा नहीं बढ़ेगी अतः परासरणता गड़बड़ा जाने से मछली मर जाएगी |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions