Doubtnut Promotions Sticky

संक्षेप में बताइए-
(a) प्रतिबन्धन एंजाइम व डी. एन. ए., (b) काइटिनेज।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) प्रतिबन्धन एंजाइम व डी. एन. ए.—प्रतिबन्धन एंजाइम जीवाणु कोशिका में पाए जाने वाले एंजाइम हैं जो जीवाणुओं की आक्रमणकारी जीवाणुभोजियों (विषाणुओ) से रक्षा करते हैं। यह एंजाइम ऐसे एन्डोन्यूक्लिएज एंजाइम हैं जो जीवाणुभोजियों के अभिज्ञान स्थल (विशिष्ट अनक्रमों) की पहचान कर उन्हें वहाँ से काट देते हैं। यह डी. एन. ए. क फॉस्फोडाएइस्टर बन्धों को काट कर डी. एन. ए. को बीच से खण्डित कर देते हैं। अतः यह जीवाणुओं की सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा है।
प्रतिबन्धन एन्डोन्यूक्लिएज एंजाइमों की खोज से ही रिकॉम्बीनेंट DNA प्रौद्योगिकी या जैनेटिक इंजीनियरिंग की नींव रखी गयी। डी. एन. ए. को वांछित स्थान (विशिष्ट अनुक्रम) पर कटाने के कारण ही इन्हें रासायनिक चाकू (chemical scalpel) या आण्विक कैंची (Molecular scissors) कहा जाता है।
यह विषाणुओं की वृद्धि को वांछित करते हैं अतः प्रतिबन्धन (Restriction) कहलाते हैं। नाभिकीय अम्ल को काटने के कारण इन्हें न्यूक्लिऐज तथा डी. एन. ए. को बीच में काटने के कारण एन्डोन्यूक्लिऐज कहा जाता है। यह अभिज्ञान स्थल (जहाँ डी. एन. ए. को एंजाइम काटता है) पेलिन्ड्रोमिक होते हैं। यह डी. एन. ए. अणु में दो प्रकार के विदलन उत्पन्न करते हैं
(i) एक प्रकार का विदलन चिपचिपे सिरे (Sticky end) उत्पन्न करता है।
ocr_image
(ii) दूसरा सपाट छोर विदलन
ocr_image
(b) काइटिनेज (Chitinase) कवकों (Fungi) में कोशिका भित्ति काइटिन की बनी होती है। कवकों से डी. एन. ए. प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इनकी कोशिका भित्ति का पाचन करना होता है। कवकों की कोशिका भित्ति को पचाने वाला एंजाइम ही काइटिनेज कहलाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions