Doubtnut Promotions Sticky

आण्विक आकार के आधार पर बताइए कि एंजाइम बड़े होते हैं या डी. एन. ए.।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

एंजाइम प्रोटीन के बने होते हैं तथा डी. एन. ए. अणु न्यूक्लियोटाइड का बहुलक होता है। इनकी आण्विक संरचना के आधार पर निसन्देह डी. एन. ए. बड़ा अणु है।
एक पॉलीपेप्टाइड या प्रोटीन के संश्लेषण की सूचना एक सिस्ट्रॉन या जीन में निहित होती है। एक डी. एन. ए. अणु में जीन की संख्या कई हजार हो सकती है। इसका अर्थ हुआ कि हजारों प्रोटीन्स के संश्लेषण से सम्बन्धित सूचना (न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम के रूप में) डी. एन. ए. में उपस्थित होती है।
यूकैरियोटिक कोशिकाओं में तो स्प्लिट जीन (Split gene) पाए जाते हैं। अर्थात् कोडिंग एक्सॉन के बीच-बीच में अनेक नॉन कोडिंग इन्ट्रॉन पाए जाते हैं जो डी. एन. ए. की लम्बाई को और अधिक बढ़ा देते हैं।
दूसरे एक प्रोटीन की इकाई अमीनो अम्ल तीन क्षारक युग्मों (तीन न्यूक्लियोटाइड) द्वारा कोडित होता है। न्यूक्लियोटाइड भी अमीनो अम्ल से बड़े होते हैं अतः डी. एन. ए. अणु ही एंजाइम से बड़ा होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions