Doubtnut Promotions Sticky

स्व-अयोग्यता क्या है ? स्व-अयोग्यता वाली प्रजातियों में स्व-परागण प्रक्रिया बीच निर्माण तक क्यों नहीं पहुँच पाती है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

स्व-अयोग्यता अथवा स्व-अनिषेच्यता अथवा स्व- असंगतता (Self incompatibility) - स्व- अयोग्यता , अतःप्रजनन बाधित करने हेतु विकसित हुई एक अनुवांशिक रूप से नियंत्रित प्रक्रिया है।
इस प्रक्रिया में किसी पुष्प के वर्तिकाग्र उप उसी पुष्प के पराग कण का अथवा उसी पौधे पर स्थिति किसी अन्य पुष्प के पराग कण का अंकुरण या विकास बांधित हो जाता है। अर्थात या तो पराग कण का अंकुरण ही नहीं होता अथवा पराग नलिका की वृद्धि रुक जाती है। सरल शब्दों में यह स्व- परागण को बांधित करने का अनुवांशिक प्रक्रम है।
आवृतबबीजियो में युग्मक स्थानान्तरण का कार्य परागण द्वारा तथा परागनलिका की वर्तिकाग्र में बीजाण्ड तक वृद्धि द्वारा दो चरणों में पूरा होता है। परागनलिका द्वारा नर युग्मक का निषेचन हेतु , बीजाण्ड स्थिति अण्ड कोशिका तक स्थानान्तरण साईफनोगैमी (Siphonogamy) कहलाता है।
स्व-असंगतता प्रदर्शित करने वाले पुष्पी पादपों में चूँकि स्व-परागण के बाद पराग कण का अंकुरण अथवा परागनलिका की वृद्धि रोक दी जाती है , अतः युग्मक स्थानान्तरण पद सफल नहीं हो पता। परागनलिका में स्थित नर युग्मक मादा युग्मक तक नहीं पंहुचा पात।
बीज का निर्माण होने के लिए निषेचन एक अनिवार्य पद है। निषेचन हेतु युग्मक स्थानान्तरण आवश्यक है । अतः स्व-अयोग्यता प्रदर्शित करने वाली प्रजातियों में स्वपरागण प्रक्रिया बीज निर्माण तक नहीं पहुंचा पाती।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions