Doubtnut Promotions Sticky

असंगजनन क्या है और इसका क्या महत्व है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

असंगजनन (Apomixi) लैंगिक जनन जैसा प्रतीत होने वाला एक प्रकार का अलैंगिक जनन है। लैंगिक जनन की नकल करने वाली यह ऐसी अलैंगिक विधि है जिसमे युग्मको के संलयन के बिना ही भ्रूण का निर्माण हो जाता है। अतः असंगजनन को '' बिना निषेचन भ्रूण बनने की क्रिया '' के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह प्रकार अलैंगिक जनन कुछ घासो व् एस्टीरेसी कुल (सूरजमुखी कुल ) के कुछ सदस्यों में देखा गया है।
असंगजनन की प्रक्रिया में बने भ्रूण , जनक कोशिका की कुनिता के अनुसार अगुणित या द्विगुणित हो सकते है। बीजाण्डकाय की किसी कोशिका का भ्रूण में परिवर्तित हो जाना भी असंगजनन का उदाहरण है। इसे अपस्थानिक भ्रूणता कहा जाता है।
असंगजनन बहुभ्रूणता की स्थिति को भी जन्म देता है।
महत्व (Significance) - असंगजनन के सिद्धान्त के आधार पर ऐसी संकर फसलों के निर्माण का प्रयास , वैश्विक स्तर पर किया जा रगा है जिनको साल-दर - साल उगना सम्भव होगा। वर्तमान में संकर फसलों को बार- बार उगना सम्भव नहीं होता क्योकि लैंगिक प्रजनन के कारण उनके लक्षणों का पृथक्करण हो जाता है असंगजनन (Apomict) फसल आ जाने पर किसान को क्र वर्ष महंगे संकर बीज खरीदना आवश्यक नहीं होगा , क्योकि इन्हे साल -दर साल उगाया जा सकेगा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions