Doubtnut Promotions Sticky

दो विद्युतरोधी आवेशित तांबें के गोले A एवं B जो आकार में सर्वसम है के केंद्रों के बीच की दूरी 50 सेमी तथा दोनो पर पृथक-पृथक आवेश 6.5 × 10 - 7 C है। इसी आकार का एक तीसरा अनावेशित गोला C सर्वप्रथम पहले गोले A के सम्पर्क में तत्पश्चात दूसरे गोले B के सम्पर्क में लाकर अन्ततः दोनों से ही हटा लिया जाता है तब A व B गोलों के मध्य लगने वाले प्रतिकर्षण बल का मान ज्ञात करो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

माना गोला A पर सम्पर्क से पहले कुल आवेश = Q है।
गोला C जब A के सम्पर्क में आता है तब यह आवेश Q दोनों में बराबर बराबर बंट जायेगा।
अतः A पर सम्पर्क के पश्चात आवेश = Q 2
गोला B व C सम्पर्क में आने पर दोनों पर कुल आवेश
= Q + 1 2 Q = 3 2 Q
यह आवेश B व C पर बराबर बराबर बंट जायेगा।
अतः सम्पर्क के पश्चात B पर आवेश का मान = 1 2 ( 3 2 Q ) = 3 4 Q
अन्ततः गोले A व B के मध्य प्रतिकर्षण बल
F = k Q 1 Q 2 r 2
F = k ( 1 2 Q ) ( 3 4 Q ) r 2
यहां
Q = 6.5 × 10 - 7 कूलॉम
r = 50 सेमी. = 1 2 मीटर
K = 9 × 10 9
F = k ( 3 8 Q 2 ) r 2
मान रखने पर
F = 9 × 10 9 × 3 8 × ( 6.5 × 10 - 7 ) 2 ( 1 2 ) 2
F = 4 × 9 × 3 × 6.5 × 10 9 × 10 - 14 8
= 27 × 42.25 × 10 - 5 2
= 5.7 × 10 - 3

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions