Doubtnut Promotions Sticky

सिद्ध कीजिए कि किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला संपूर्ण वैद्युत फ्लक्स उस बंद पृष्ठ के अंदर उपस्थित कुल आवेश का 1 ε 0 गुना होता है, जहाँ ε 0 निर्वात की विद्युतशीलता है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गॉस का नियम-इस नियम के अनुसार, किसी बंद पृष्ठ से गुजरने वाला संपूर्ण वैद्युत फ्लक्स उस बंद पृष्ठ के अंदर निर्वात में उपस्थित कुल आवेश का 1 ε 0 गुना होता है।
जहाँ ε 0 निर्वात की विद्युतशीलता है।
यदि किसी बंद पृष्ठ के अंदर निर्वात में उपस्थित कुल आवेश q हो, तो गाउस प्रमेय से उस बंद पृष्ठ से गुजरने वाला संपूर्ण वैद्युत फ्लक्स
ϕ E = ϕ S E . d S = q ε 0
निगमन (Derivation)-मानलो कोई बिंदु आवेश q किसी गोले के केंद्र O पर रखा है गोले की त्रिन्या r है। तब गोले के पृष्ठ पर स्थित किसी बिंदु P पर विद्युत क्षेत्र का परिमाण
E = 1 4 π ε 0 . q r 2 ....(1)
इस क्षेत्र E की दिशा क्रिन्यीय (Redially) O P के अनुदिश बाहर की ओर होगी।
गोले को कई छोटे क्षेत्रफल अवयवों में विभाजित करते हैं ।
अब यदि बिंदु P को घेरे छोटे क्षेत्रफल अवयव d S की कल्पना करें तो इसकी दिशा भी O P के अनुदिश बाहर को ओर होगी। फलस्वरूप E और d S के बीच कोण θ = 0 होगा।
अत: क्षेत्रफल अवयव dS से गुजरने वाला वैद्युत फ्लक्स
d ϕ E = E . d S = E d S cos θ
d ϕ E = E d S cos 0 = E d S
समी. (1) से मान रखने पर,
d ϕ E = 1 4 π ε 0 . q r 2 . d S ....(2)
गोले के पृष्ठ के प्रत्येक बिंदु पर E और d S के बीच का कोण 0 है।
ocr_image
अत: गोले के पृष्ठ से गुजरने वाला संपूर्ण वैद्युत फ्लक्स
ϕ E = ϕ S d ϕ E
समी. (2) से मान रखने पर,
ϕ E = ϕ S 1 π ε 0 . q r 2 . d S
= 1 4 π ε 0 . q r 2 ϕ S d S
किंतु ϕ S d S = 4 π r 2 गोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल
ϕ E = 1 4 π ε 0 . q r 2 × 4 π r 2
ϕ E = q ε 0
यही गाउस का नियम ( प्रमेय) है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions