Doubtnut Promotions Sticky

संगामी बलों से क्या तात्पर्य है? इनके संतुलन की आवश्यक स्थिति समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी वस्तु के एक ही बिंदु पर एक साथ दो अथवा दो से अधिक बल लगते हैं तो इन बलों को संगामी बल कहते हैं। यदि इन संगामी बलों का परिणामी बल शून्य होता है तो वस्तु संतुलन में होती है। अतः जब वस्तु के किसी बिंदु पर कार्यरत सभी बलों का परिणामी बल शून्य होता है तो वस्तु संतुलन में होती है तथा वस्तु पर कार्यरत बल संतुलन में कहे जाते हैं।
माना किसी वस्तु के एक बिंदु पर एक साथ अनेक बल F1,F2,F3……………. आरोपित किये जाते है। तो वस्तु के संतुलन में रहने के लिए आवश्यक है कि
F1+F2+F3+..=0……..1
स्पष्ट है कि यदि वस्तु पर दो संगामी बल F1 तथा F2 लगते हैं तो वस्तु के संतुलन के लिए ये दोनों बल बराबर तथा विपरीत होने चाहिए लेकिन यदि वस्तु पर तीन संगामी बल F1,F2,F3 लगते हैं तो वस्तु के संतुलन के लिए आवश्यक है कि
F1+F2+F3=0
या F3=(F1+F2)
अर्थात बल F3 तथा C1F2 का परिणामी बल, परस्पर बराबर तथा विपरीत होने चाहिए।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions