बंदूक चलाते समय, चलाने वाले को पीछे की ओर धक्का क्यों लगता है?
अथवा
बंदूक के प्रतिक्षिप्त वेग का मान ज्ञात कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मान M द्रव्यमान की एक बंदूक से m द्रव्यमान की एक गोली v1 वेग से दागी जाती है जिससे बंदूक पीछे की ओर v2 वेग से प्रतिक्षिप्त होती है। गोली दोगने से पूर्व बंदूक तथा गोली का कुल रेखीय संवेग शून्य है। गोली दागने के उपरांत बंदूक तथा गोली का कुल रेखीय संवेग =Mv2+mv1
अब रेखीय संवेग संरक्षण के नियम से
गोली दोगने के उपरांत कुल रेखीय संवेग =गोली दोगने के पूव्र कुल रेखीय संवेग
Mv2+mv1=0
या Mv2=mv1
बंदूक का प्रतिक्षिप्त वेग v2=mv1M……..1
यहां ऋणात्मक चिन्ह प्रदिर्शित करता है कि बंदूक के वेग की दिशा गोली के वेग की दिशा के विपरीत है अर्थात बंदूक पीछे की ओर हो जाती है। जिसके कारण बंदूक चलाने वाले को पीछे की ओर धक्का लगता है। परंतु m<<M अतः v2<<v1 अर्थात बंदूक का प्रतिक्षिप्त वेग, गोली के वेग की तुलना में अत्यन्त कम होता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions