Doubtnut Promotions Sticky

हैलोजन रंगीन क्यों होते है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हैलोजनों समूह के समस्त तत्व रंगीन होते है, उनका रंग परमाणु संख्या में वृद्धि के साथ गहरा होता जाता है|
F2Cl2Br2I2-
हैलोजनों में रंग उनके अणुओ द्वारा दृश्य प्रकाश के अवशोषण के कारण होता है| अणुओ द्वारा दृश्य प्रकाश के अवशोषण के फलस्वरूप बाहातम इलेक्ट्रॉन उत्तेजित होकर उच्च ऊर्जा स्तर पर चले जाते है, जिसके कारण ये तत्व रंगीन दिखाई देता है | उदाहरणार्थ- फ्लुओरीन का आकर अत्यन्त छोटा होने के कारण बाहा इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण अधिक होता है तथा बाहातम इलेक्ट्रॉन को उत्तेजित करने के लिए अधिक ऊर्जा की आवयश्कता पड़ती है| फ्लुओरीन परमाणु अधिक ऊर्जा वाले बैंगनी विकिरणों को अवशोषित करते है, अतः वे हल्के पीले दिखाई देते है| जबकि आयोडीन परमाणु का आकार बड़ा होता है| बाहातम इलेक्ट्रॉन नाभिक से काफी दूर रहते है| उन्हें उत्तेजित करने के लिए कम ऊर्जा वाले पीले विकिरणों की आवयश्कता होती है| दृश्य प्रकाश से पीले रंग के विकिरण के अवशोषण के कारण वे बैंगनी दिखाई देते है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions