Doubtnut Promotions Sticky

क्लोरीन द्वारा फूलों का विरंजन स्थायी होता है जबकि SO2 द्वारा अस्थायी होता है , कारण समझाइए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

SO2 द्वारा विरंजन-नमी की उपस्थिति में SO2 गैस वनस्पतियों के रंगीन पदार्थ को अपचयन द्वारा रंगहीन बना देती है| यह विरंजन अस्थायी होता है,क्योकि वायुमण्डल की ऑक्सीजन द्वारा रंगहीन पदार्थ का ऑक्सीकरण हो जाता है तथा वह रंगीन पदार्थ में बदल जाता है|
रंगीन पदार्थ overset(+H_(2)O("नमी से")+SO_(2)("अपचयन"))underset(+O_(2)("ऑक्सीकरण"))(to) रंगहीन पदार्थ
Cl2 द्वारा विरंजन - Cl2 द्वारा विरंजन ऑक्सीकरण क्रिया से होता है| नमी की उपस्थिति में यह वनस्पतियों एवं रंगीन वस्तुओ का विरंजन कर देती है| Cl2 और जल की क्रिया से नवजात ऑक्सीजन बनती है, जो रंगीन पदार्थ को ऑक्सीकरण द्वारा रंगहीन पदार्थ में बदल देती है|
Cl2+H2OHCl+HClO
HClOHCl+O
रंगीन पदार्थ +O रंगहीन पदार्थ
Cl2 द्वारा किया गया विरंजन स्थायी होता है|

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions