Doubtnut Promotions Sticky

मेण्डलीव की आवर्त सारणी के प्रमुख दोष क्या है ? इन्हें आधुनिक आवर्त सारणी में किस प्रकार दूर किया जा सकता है ?

Text Solution
Verified by Experts

मेण्डलीय की आवर्त सारणी के मुख्य दोष निम्नलिखित है- (1) हाइड्रोजन का स्थान निश्चित नहीं है| (2) अनेक तत्व परमाणु भार के बढ़ते क्रम में नहीं है,कुछ भारी तत्वों को हल्के तत्वों से पहले रखा गया है| (3) समस्थानिको को एक ही स्थान पर रखा गया है| (4) आसमान गुण वाले तत्वों को एक ही वर्ग में एक साथ रखा गया है| (5) समान गुण वाले तत्वों को अलग -अलग स्थान पर रखा गया है| (6) आठवे वर्ग में तत्वों की स्थिति अनुपयुक्त है| (7) अक्रिय गैसों को स्थान नहीं दिया गया था|
आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को बढ़ते हुये परमाणु क्रमांक के क्रम रखा गया है जिसके कारण मेण्डलीफ आवर्त सारणी के अधिकांश दोष दूर हो गये है|
(1) अधिक परमाणु द्रव्यमान वाले तत्व का कम परमाणु द्रव्यमान वाले तत्व के पहले रखा जाना-आधुनिक आवर्त सारणी में इन्हें परमाणु संख्या के क्रम में रखा गया है जिससे परमाणु द्रव्यमान के आधार पर रखने से जो दोष उत्पन्न हो गये थे वह दूर हो गये | जैसे - Ar परमाणु संख्या 18 को पोटैशियम परमाणु संख्या 19 होने से कोई विसंगति नहीं है|
(2) समस्थानिको का स्थान- किसी तत्व के सभी समस्थानिको का परमाणु क्रमांक एक ही होता है इसलिये समस्थानिको के लिये अलग-अलग स्थान देने की आवश्यकता नहीं है|
(3) आसमान गुण वाले तत्वों को एक ही स्थान पर रखा गया है- आधुनिक आवर्त सारणी में आसमान गुण वाले तत्वों को अलग-अलग रखा गया है| जैसे -उपवर्ग IA के Li,Na,K को वर्ग A में तथा उपवर्ग IB के Cu,Ag,Au को वर्ग II में रखा गया ही|
(4) अक्रिय गैसों का स्थान -आधुनिक आवर्त सारणी में अक्रिय गैसों को प्रबल वैधुत ऋणात्मक तत्वों (वर्ग 17 ) और प्रबल वैधुत धनात्मक तत्वों (वर्ग 1 ) के बीच में रखा गया है जो सेतु जैसा कार्य करते है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions