Doubtnut Promotions Sticky

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर तत्व कितने प्रकार के होते हैं ? प्रत्येक के उदाहरण दीजिये |

Text Solution
Verified by Experts

इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था के आधार पर तत्व-
(1) सक्रिय गैस- इन्हे आवर्त सारणी में 18 वे वर्ग में रखा गया है| इनके बाहरी कोश में 8 इलेक्ट्रॉन होते है| इलेक्ट्रॉनिक विन्यास स्थायी होता है| इनका सामन्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2np6 है (हीलियम को छोड़कर , ns2) | उदाहरण -Ne,Ar.
(2) प्रतिनिधि तत्व - इनके बाहरी कोश अपूर्ण होते है| इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन s या p उपकोश में प्रवेश करता है | इसलिये इसके अंतर्गत s ब्लॉक तत्व तथा pब्लॉक तत्व आते है| इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns1 से ns22p5 तक होता है|
s ब्लॉक तत्व Na,Mg
p ब्लॉक तत्व Cl,S.
(3) संक्रमण तत्व- इनके बाहरी दो कक्ष अपूर्ण होते है| समूह क्रमांक 3 से 12 तक के तत्व जो आवर्त सारणी के मध्य में स्थित है, संक्रमण तत्व कहलाते है| इलेक्ट्रॉनिक विन्यास करने पर अंतिम इलेक्ट्रॉन d उपकोश में प्रवेश करता है| इनके बाहरी कोश का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2(n1)d110 होता है उदाहरण-Cr,Mn .
(4) अंतर संक्रमण तत्व- इनके बाहरी तीन कोश अपूर्ण होते है| इसके अंतर्गत लैन्थेनाइड तथा एक्टिनाइड आते है| ये आवर्त सारणी के नीचे स्थित है| अंतिम इलेक्ट्रॉन F उपकोश में प्रवेश करता है| इनका सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns2(n2)f14 होता है| उदाहरण-Ce,Th

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions