Doubtnut Promotions Sticky

भौतिकी का विज्ञान की अन्य शाखाओं से सम्बन्ध पर प्रकाश डालिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

भौतिकी में द्रव्य और ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। प्रकृति में उपस्थित सभी वस्तुएँ द्रव्य एवं ऊर्जा से मिलकर बनी हैं। इन सभी के अध्ययन व इनसे जुड़ी सभी प्रकार की घटनाओं के अध्ययन की विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के अध्ययन के लिए भौतिक विज्ञान के मूलभूत नियमों एवं सिद्धान्तों की समझ का होना आवश्यक होता है। वास्तव में भौतिक विज्ञान को मूलभूत विज्ञान अर्थात् सभी विज्ञानों का आधार माना जाता है। विज्ञान की सभी शाखाओं में भौतिक विज्ञान के ज्ञान की आवश्यकता होती है, जैसे-
(1) रसायन विज्ञान में-रसायन विज्ञान में अनेक रासायनिक अभिक्रियाओं व परमाणु संरचनाओं के अध्ययन में भौतिक विज्ञान के आविष्कारों, जैसे-चुम्बकीय अनुनाद, X-किरणों व न्यूट्रॉनों के विवर्तन का उपयोग किया जाता है। इस अध्ययन से रसायनशास्त्रियों को तत्वों को आवर्त सारणी में व्यवस्थित करने में तथा संयोजकता, अणुओं में रसायनिक बन्धों व जटिल रासायनिक संरचनाओं को समझने में मदद मिलती है।
(2) जीव विज्ञान में-जीव विज्ञान में वनस्पतियों व प्राणियों के विभिन्न प्रकार के सैम्पलों का अध्ययन करने में मुख्य रूप से भौतिकी के आविष्कार सूक्ष्मदर्शी व इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का उपयोग होता है। इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा कोशिकाओं की संरचना का अध्ययन किया जाता है। X-किरणों तथा रेडियो-आइसोटोप्स का उपयोग कई तरह की बीमारियों की पहचान व उपचार करने में किया जाता है।
(3) खगोल विज्ञान में-खगोल विज्ञान के विकास में भौतिकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। भौतिकी के आविष्कार खगोलीय दूरदर्शी का उपयोग सौरमण्डल के ग्रहों व अन्य भारी पिण्डों का अध्ययन करने में किया जाता है। रेडियो दूरदर्शी द्वारा ही क्वासर्स, पल्सर्स आदि की खोज की जा सकी है तथा खगोलशास्त्री आकाशगंगा की संरचना को समझने में सक्षम हो पाये हैं।
(4) अन्य विज्ञानों में-भौतिक विधियों व नियमों का विभिन्न विज्ञानों, जैसे- जैवभौतिकी, भूगर्भशास्त्र, मौसम विज्ञान, भूकम्प विज्ञान, समुद्र विज्ञान आदि के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions