संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए-
(i) प्रतिबिम्ब का नामांकित रेखाचित्र
(ii) आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र का निगमन,
(a) जब प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर हो,
(b) जब प्रतिबिम्ब अनन्त पर हो,
(iii) आवर्धन क्षमता बढ़ाने की शर्तें।
(i) रचना-संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में चित्र के अनुसार दो अभिसारी लेंस प्रयुक्त किये जाते हैं। इनमें से जो लेंस वस्तु के नजदीक होता है अभिदृश्यक कहलाता है तथा दूसरा लेंस जो आँख की ओर होता है, अभिनेत्र लेंस कहलाता है। लेकिन अभिनेत्र लेंस का द्वारक एवं फोकस दूरी, अभिदृश्यक से कुछ अधिक रखे जाते हैं । दोनों ही लेंस कम (छोटी) फोकस दूरी वाले होते हैं तथा गोलीय एवं वर्ण विपथन के दोष को दूर करने के लिए प्राय: इन लेंसों को कई लेंसों के संयोग से बनाया जाता है। अभिनेत्र लेंस को प्रायः दो लेंसों को निश्चित दूरी पर रख कर इस प्रकार बनाया जाता है कि इसके द्वारा दृष्टि क्षेत्र को अधिक बड़ा किया जा सके व प्रतिबिम्ब में होने वाले दोषों को एक सीमा तक दूर किया जा सके इस संयुक्त लेंस निकाय को हम नेत्रिका कहते हैं। इस नेत्रिका में आँख के समीप वाले लेंस को नेत्र लेंस व दूसरे लेंस को क्षेत्र लेंस कहते हैं। इन लेंसों के बीच क्षेत्र लेंस से एक निश्चित दूरी पर धन चिह्न (+) के रूप में क्रॉस तार लगा रहता है। अभिदृश्यक द्वारा वस्तु का प्रतिबिम्ब इसी क्रॉस तार पर बनाया जाता है। अभिदृश्यक पीतल की एक स्थिर नलिका के एक सिरे पर लगा रहता है तथा नेत्रिका दूसरी नलिका के एक सिरे पर लगी होती है । दूसरी नलिका को पहली नलिका में एक पेच द्वारा आगे-पीछे चलाया जा सकता है जिससे अभिदृश्यक व नेत्रिका के बीच की दूरी को बदला जा सकता है ।
नामांकन-O= अभिदृश्यक, E = अभिनेत्र लेन्स, AB = वस्तु
AB' = वस्तु AB का O लेस द्वारा प्रतिबिम्ब।
A"B" = A'B' का E लेंस द्वारा अन्तिम प्रतिबिम्ब।
(ii) आवर्धन क्षमता-
सूत्र- m=A'B'/EB'AB/AB=A'B'AB×EBEB' ....(2)
परन्तु समरूप △ABO और △A'OB' में,
A'B'AB=OB'OB....(3)
समी. (2) में समी. (3) से मान रखने पर,
m=OB'OB×EBEB' (चित्रानुसार मान रखने पर)
m=vo−uo×−D−ue=−vouo×Due...(4)
अतः m=mo×me [∵mo=−vouo व me=Due]
(a) जब प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने :
सूत्र 1f=1v−1u में E लेंस के लिए चित्रानुसार मान रखने पर,
1fe=1−ve−1−ue=−1ve+1ue
प्रत्येक पद के अंश में D का गुणा करने पर,
Dfe=−Dve+Due
∴Dfe=−1+Due
[∵ स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर ve=D]
या Due=1+Dfe
समी (4) में Due का मान रखने पर,
m=−vouo(1+Dfe)
इस स्थिति में सूक्ष्मदर्शी नली की लम्बाई =v⊕ue
(b) जब प्रतिबिम्ब अनन्त पर बने :ue=fe , तो समी। (4) से m=−vouoDfe
इस स्थिति में सूक्ष्मदर्शी नली की लम्बाई = v⊕fe
(iv) आवर्धन क्षमता बढ़ाने की शर्ते-
(1) अधिक आवर्धन क्षमता के लिए सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस दूरी छोटी (कम) होनी चाहिए।
(2) वस्तु अभिदृश्यक के प्रथम फोकस बिन्दु के नजदीक रखनी चाहिए।
(3) सूक्ष्मदर्शी के नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी छोटी ( कम ) होनी चाहिए ।
Related Playlists
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - प्रकाशिकी EXERCISE - आंकिक प्रश्न24videos
प्रकाशिकी
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - प्रकाशिकी EXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्न56videos
प्रकाशिकी
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - परमाणु तथा नाभिक EXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्न13videos
परमाणु तथा नाभिक
- BOOK - SHIVLAAL PUBLICATIONCHAPTER - प्रत्यावर्ती धाराएँEXERCISE - वस्तुनिष्ठ प्रश्न82videos
प्रत्यावर्ती धाराएँ
Similar Questions
अवतल दर्पण के सामने 30 सेमी की दूरी पर स्थित वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब 20 सेमी दूरी पर बनता है, तो दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
08:36View Solutionकिसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी तथा वक्रता त्रिज्या में सम्बन्ध स्थापित कीजिए ।
48:30View Solutionरेडियोएक्टिवता क्या होती है ? किसी रेडियोएक्टिव नाभिक से α− कण किरण के उत्सर्जन पर नाभिक में क्या परिवर्तन होता है ? समझाइए |
View Solutionकिसी प्रत्यावर्ती वोल्टेज को E=20sin300t से निरूपित किया जाता है। एक चक्र में वोल्टेज का औसत मान होगा :
34:08View Solutionएक बिंदु वस्तु एक काँच जिसका अपवर्तनांक (μs=32) है, से बने 20 सेमी फोकस दूरी वाले उत्तल लेन्स से 30 सेमी की दूरी पर रखी है। वस्तु का अन्तिम प्रतिबिमब अनन्त पर बनेगा यदि
58:04View Solutionआवर्धन || लेंस की क्षमता
34:06View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
42:42View Solutionदर्पण का परिचय |समतल दर्पण के द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना
56:15View Solutionरेखीय आवर्धन|लेंस की क्षमता#!#संपर्क में रखे दो पतले लेंसों की संयुक्त फोकस दूरी
05:35View Solutionअवतल दर्पण के द्वारा विभिन्न स्थितियों पर बिम्ब के लिए प्रतिबिम्ब का निर्माण
01:21:35View Solutionरेखीय आवर्धन सूत्र का निगमन |आधारित प्रश्न
51:23View Solutionलेंस के लिए रेखीय आवर्धन |लेंस की क्षमता
45:41View Solutionएक लेंस 10 सेमी दूरी पर रखी वस्तु का तीन गुना बड़ा आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है। लेंस की प्रकृति, फोकस दूरी तथा प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए।
45:42View Solutionलेंस सूत्र तथा आवर्धन|लेंस की क्षमता
01:37View Solutionउत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब का बनना|अवतल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब बनने के नियम|OMR|Summary
04:30View Solutionलेंस सूत्र आवर्धन लेंस की क्षमता|प्रश्न|OMR|Summary
View Solution