Doubtnut Promotions Sticky

लिथियम और मैग्नेशियम में विकर्ण सम्बन्ध लिखिए। (कोई चार )

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

विकर्ण सम्बन्ध-द्वितीय आवर्त के तत्व, तृतीय आवर्त के अगले समूह के तत्वों से गुणों में समानता प्रदर्शित करते हैं। इसे विकर्ण सम्बन्ध कहते हैं। उदाहरण-
ocr_image
Li तथा Mg निम्न गुणों में विकर्ण सम्बन्ध (समानताएँ) प्रदर्शित करते हैं-
(1) परमाणु त्रिज्या-Li व Mg की परमाण्वीय त्रिज्या लगभग बराबर होती है।
Li = 152 pm a Mg = 160 pm.
(2) आयनिक त्रिज्या-Li+ तथा Mg++ आयन की त्रिज्याएँ भी लगभग समान होती हैं।
Li+=76pm,Mg++=72pm.
(3) नाइट्रोजन से संयोग-लीथियम अकेला ऐसा क्षार धातु है जो मैग्नीशियम की भाँति नाइट्रोजन से सीधे संयोग करके नाइट्राइड बनाता है।
6Li+N22Li3N (लीथियम नाइट्राइड)
3Mg+N2Mg3N2 (मैग्नीशियम नाइट्राइड)
(4) हाइड्रॉक्साइड-LIOH तथा Mg(OH)2 दोनों ही दुर्बल क्षारक हैं, जल में अल्प विलेय हैं दोनों के हाइडरॉक्साइड गर्म करने पर अपघटित होकर ऑक्साइड बनाते हैं।
2LiOHΔLi2O+H2O
Mg(OH)2ΔMgO+H2O

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions