Doubtnut Promotions Sticky

साल्वे विधि द्वारा सोडियम कार्बोनेट के निर्माण की विधि को सचित्र समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सिद्धान्त-अमोनिया युक्त संतृप्त क्राइन (सोडियम क्लोराइड घोल) में C O 2 गैस प्रवाहित करने पर अभिक्रिया के फलस्वरूप सोडियम बाइका्बोनेट के क्रिस्टल प्राप्त होते हैं, जिन्हें पृथक् करके गर्म करने पर N a 2 C O 3 प्राप्त होता है।
विधि-साल्वे संयंत्र के प्रमुख भाग एवं कार्य निम्न हैं-
(1) संतृप्तिकारक हौज-इसमें ब्राइन को अमोनिया से संतृप्त किया जाता है। Ca, Mg आदि की अशुद्धियाँ हाइड्रॉक्साइड के रूप में अवक्षेपित हो जाती हैं।
C a C l 2 + 2 N H 4 O H C a ( O H ) 2 + 2 N H 4 C l
(2) छन्नक पत्रक-इसमें से विलयन को प्रवाहित कर अवक्षेप को अलग कर देते हैं।
(3) शीतकारक पाइप-इसमें निस्यंद अमोनिया युक्त ब्राइन को ठण्डा किया जाता है।
(4) कार्बोनेट कारक स्तम्भ-चूने के भट्टे से आने वाली CO, गैस, अमोनिया युक्त ब्राइन से क्रिया कर सोडियम बाइकार्बोनेट बनाती है।
2 N H 3 + H 2 O + C O 2 ( N H 4 ) 2 C O 3
( N H 4 ) 2 + H 2 O + C O 2 2 N H 4 H C O 3
N a C l + N H 4 H C O 3 N a H C O 3 सोडियम बाइकार्बोनेट + N H 4 C l
(5) निर्वात् छन्नक-इसमें विलयन को छाना जाता है। इससे N a H C O 3 के क्रिस्टल पृथक् हो जाते हैं। निस्यंद में N H 4 C I तथा कुछ N H 4 C O 3 होता है। निस्यंद को अमोनिया पुन:प्राप्ति स्तम्भ में प्रवाहित करते हैं।
(6) चूने की भट्टी-इसमें चूने के पत्थर को गर्म कर C O 2 गैस प्राप्त की जाती है।
C a C O 3 Δ C a O + C O 2
CaO का उपयोग अमोनिया पुन: प्राप्त करने में किया जाता है।
संयंत्र का चित्र-
ocr_image
(7) अमोनिया पुन:प्राप्ति स्तम्भ-निर्वात् छन्नक से प्राप्त N H 4 C I में चूने के भट्टे से प्राप्त बुझे हुए चूने से क्रिया करायी जाती है, जिससे अमोनिया गैस उत्पन्न होती है, जिसे पुन:संतृप्तिकारक हौज में प्रवाहित कर देते हैं।
2 N H 4 C l + C a ( O H ) 2 o t C a C l 2 + 2 N H 3 + 2 H 2 O
(8) बेलनाकार पात्र-यह मुख्य संयंकत्र से अलग भाग होता है। इसमें निर्वात् छन्नक से प्राप्त सोडियम बाइकार्बोनेट को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त करते हैं।
2 N a H C O 3 Δ N a 2 C O 3 + C O 2 + H 2 O

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions