Doubtnut Promotions Sticky

संतति में नर एवं मादा जानको द्वारा आनुवंशिक योगदान में बराबर की भागीदारी किस प्रकार सुनिश्चित की जाती है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मटर के गोल बीज लम्बे पौधे का यदि झर्रीदार बीजों वाले बौने पौधों से संकरण कराया जाए तो F 2 पीढ़ी में लम्बे/बौने लक्षण तथा गोल/झुर्रीदार लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते है।
यदि संतति पौधे को जनक पौधे से सम्पूर्ण जीनों का एक पूर्ण सेट प्राप्त होता है तो चित्र में दिया प्रयोग सफल नहीं हो सकता। क्योंकि दो लक्षण R तथा Y सेट में एक-दूसरे से संलग्न रहेंगे तथा स्वतंत्र रूप में आहरित नहीं हो सकते । वास्तव में जीन सेट केवल एक डीo एनo एo श्रृंखला के रूप में न होकर, डीo एनo एo के अलग-अलग स्वतंत्र अणु के रूप में होते है। इनमें से प्रत्येक एक गुणसूत्र का निर्माण करता है। इसलिए प्रत्येक कोशिका में प्रत्येक गुणसूत्र कि दो प्रतिकृति होती है। जिनमें से एक उन्हें नर तथा दुसरी मादा जनक से प्राप्त होते है। प्रत्येक जनक कोशिका से गुणसूत्र के प्रत्येक जोड़े का केवल एक गुणसूत्र ही एक जनन कोशिका ( युग्मक ) में जाता है। जब दो युग्मकों का संलयन होता है, तो इनसे बने युग्मज में गुणसूत्रों कि संख्या पुनः सामान्य हो जाती है। इस प्रकार लैंगिक जनन द्वारा संतति में जनक कोशिकाओं जैसी ही गुणसूत्रों कि संख्या निश्चित बनी रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions