Doubtnut Promotions Sticky

अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न विभिन्नताएँ अधिक स्थायी होती हैं, व्याख्या कीजिए। यह लैंगिक प्रजनन करने वाले जीवों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अलैंगिक जनन में जनक एक ही होता है और उसी का डीo एनo एo संतति में जाता है। अतः संतति में भिन्नता तभी आती है जब डीo एनo एo प्रतिकृति में त्रुटियाँ हों जो की न्यून होती है।
लैंगिक जनन में दो जनक होते है जो कि डीo एनo एo का एक-एक सेट संतति को प्रदान करते हैं। इससे संतति में भिन्न-भिन्न लक्षणों का समावेश होता है और अलैंगिक जनन से लैंगिक जनन में विविधता अपेक्षाकृत अधिक होती है।
लैंगिक जनन से उत्पन्न विभिन्नताओं में जीन (डीo एनo एo ) में परिवर्तन के कारण होती है। अतः ये स्थिर होती है और एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी में स्थानांतरित होती है। प्राकृतिक चयन के कारण वही विभिन्नताएँ प्रगति करती है जोकि पर्यावरण वरन के अनुकूल हों। अतः भविष्य में वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्वजों से इतनी भिन्न हो सकती है की वे उनसे लैंगिक जनन न कर पाएँ और एक अन्य स्पीशीज के रूप में उभर का आ जाए तथा इस प्रकार जीवों के विकास में सहायक हों।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions