Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड परमाणु प्रतिरूप के दोषो का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड परमाणु प्रतिरूप की कमियाँ- रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में दो कमियाँ पायी गयी-
1. परमाणु के स्थायित्व के सम्बन्ध में- नाभिक के चारो ओर घूमते इलेक्ट्रॉन में अभिकेन्द्र त्वरण होता है। विद्युत गति विज्ञानं के अनुसार त्वरित आवेशित कण ऊर्जा उत्सर्जित करता है। अतः नाभिक के चारो ओर विभिन्न कक्षाओं में घूमते इलेक्ट्रॉनों से विद्युत चुम्बकीय तरंगे लगातार उत्सर्जित होती चाहिए। इस प्रकार इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा का ह्यस होने के कारण उनके वृत्तीय पथ की त्रिज्या लगातार कम होती जानी चाहिए और अन्त में वे नाभिक में गिर जाने चाहिए। इस प्रकार परमाणु स्थायी ही नहीं रह सकता है।
ocr_image
2. रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या के सम्बन्ध में- रदरफोर्ड मॉडल में इलेक्ट्रॉनों के वृत्तीय पथ की त्रिज्या के लगातार बदलते रहने से उनके घूमने की आवृत्तियों की विद्युत-चुम्बकीय तरंगे उत्सर्जित करेंगे अर्थात इन तरंगो का स्पेक्ट्रम संतत होगा, परन्तु वास्तव में परमाणुओं के स्पेक्ट्रम संतत न होकर रेखीय होते है अर्थात उनमे बहुत - सी बारीक रेखायें होती है तथा प्रत्येक स्पेक्ट्रम रेखा की एक निश्चित आवृत्तियों की ही तरंगे उत्सर्जित होनी चाहिए, सभी आवृत्तियों की नहीं। इस रदरफोर्ड मॉडल रेखीय स्पेक्ट्रम की व्याख्या करने में अक्षम रहा।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions