Doubtnut Promotions Sticky

α-कण प्रक्षेप को समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

α-कण प्रक्षेप पथ- α-कण द्वारा अनुरेखित प्रक्षेप्य पथ संघट्ट के संघट्ट प्राचल, b पर निर्भर करता है। संघट्ट प्राचल α-कण के प्रारम्भिक वेग सदिश की नाभिक के केन्द्र से अभिलम्ब दूरी पर है।
चित्र-किसी भारी नाभिक के कुलाम क्षेत्र में α-कण का प्रक्षेप पथ। संघट्ट प्राचल b और प्रकीर्णन कोण θ अंतर् चित्र में दर्शाए गए है।
चित्र में दिए गए α-कणो के पुँज के संघट्ट प्राचल b का वितरण इस प्रकार है कि पुँज विभिन्न दिशाओं में भिन्न-भिन्न प्रायिकताओं से प्रकीर्णित होता है। चित्र में (किसी पुँज में सभी कणो की लगभग समान गतिज ऊर्जा होती है।) यह देखा गया है कि नाभिक के समीप कोई α-कण (कम संघट्ट प्राचल) अधिक प्रकीर्णित होता है। प्रत्यक्ष संघट्ट की स्थिति में संघट्ट प्राचल न्यूनतम है तथा α-कण पीछे की ओर प्रतिक्षिप्त होता है (θ,π)। संघट्ट प्राचल के अधिक मान के लिए α कण लगभग अविचलित रहता है तथा विक्षेप बहुत कम होता (θ,π) है।
यह तथ्य कि आपतित कणो में से केवल एक छोटा भाग ही टकराकर वापस लोट्टा है, यह सूचित करता है कि प्रत्यक्ष संघट्ट की स्थिति में आने वाले α-कणो की संख्या बहुत कम है। इससे ज्ञात होता है कि द्रव्यमान बहुत छोटे आयतन में संकेन्द्रित है। इस प्रकार रदरफोर्ड प्रकीर्णन नाभिक के साइज की उच्च सीमा ज्ञात करने का एक शक्तिशाली साधन है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions