Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक अभियांत्रिकी की महत्ता एवं अनुप्रयोग लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीन क्लोनिंग या पुनर्योगज DNA तकनीक जैविक विज्ञानं (Biological sciences) के सभी क्षेत्रो में अत्यधिक उपयोगी सिध्द हुआ है | इस तकनीक के प्रमुख महत्व एवं उपयोग निम्नानुसार हैं-
(1)पुनर्योगज DNA तकनीक या जीन क्लोनिंग के द्वारा हमें वांछित गुणों वाले जीनों को अन्य जन्तु व पौधों में प्रत्योरोपित करके इनकी अच्छी किस्में तैयार करने में सफलता प्राप्त हुई है |
(2) इस तकनीक के द्वारा आनुवंशिक रोगों का भ्रूणीय अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है |
(3)rec-DNA तकनीक की सहायता से DNA/ जीन के क्रमीकरण (Sequencing of DNA/ Gene)में सहायता मिली है |
(4)इस तकनीक की सहायता से विभिन्न प्रकार की पुर्योगज वैक्सीनों (Recombinant vaccine) का विकास किया जाता है | उदाहरण-हिपैटाइटिस-बी वैक्सीन |
(5) इसकी सहायता से जीन क्रिया नियमन के अध्ययन में सुविधा हुई है |
(6) इस तकनीक के द्वारा ही विभिन्न प्रकार की प्रोटीन्स जैसे-इन्सुलिन, हॉर्मोन्स, इंटरफेरॉन्स एवं विटामिनो का औधोगिक स्तर पर निर्माण जीवाणुओं द्वारा संभव हुआ है |
(7) इस तकनीक के द्वारा उत्कृष्ट किस्म के प्रतिजैविकों का उत्पादन किया जाता है |
(8)हीमोफिलिक मनुष्यो में VIII C (ऐंटिहीमोफिलिक ग्लोब्यूलिन)का अभाव होता है | यह फैक्टर रक्त के थक्का बनाने (Blood clotting)का कार्य करता है | इसके जीन की क्लोनिंग के फलस्वरूप उपयुक्त मात्रा में VIII C कारक का उत्पादन संभव हो गया है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions