Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक इंजीनियरिंग के तीन महत्व लिखिये |

Text Solution
Verified by Experts

अनुप्रयोज्यकता की दृष्टि से आनुवंशिक इंजीनियरिंग हमे निम्नलिखित लाभदायक तथा हानिकारक परिणाम देती हैं-
(A) लाभदायक प्रभाव-
(1) औधोगिक उपयोग- उच्च वर्गो के जीवो के विटामिन प्रतिजैविक या हॉर्मोन्स के जीन का कोड करके तथा उनके संश्लेषित DNA को जीवाणुओं में पुनः स्थापित करके विटामिन्स, हॉर्मोन्स आदि यौगिकों को औधोगिक स्तर पर संश्लेषण किया जाना सम्भवहुआ हैं| इस विधि से मानव इन्सुलिन का Humulin नाम से जैव-संषेषण किया गया हैं |
(2)चिकित्सीय उपयोग- नयी दवाइयों का जैव स्तर पर संश्लेषण तथा जीन चिकित्सा द्वारा हीमोफीलिया,फ़ीनाइलकीटोन्यूरिया आदि वंशागत रोगो का उपचार किया जाना सम्भव हुआ हैं |
(3) कृषि क्षेत्र में उपयोग- जीवाणु अथवा नीले-हरे शैवाल से नाइट्रोजन यौगिकीकरण करने वाले जीनों का अनाज वाली फसलों में स्थानान्तरण करने हेतु प्रयोग जरी है, जिससे हमारी फसले पर्यावरण से नाइट्रोजन का सीधा प्रयोग कर सकेगीं और हमे कृषि में कृत्रिम उर्वरक के उपयोग की आवश्यकता नहीं रहेगी |
(4)जीन संरचना अभिव्यक्ति में परिवर्तन- इस तकनीक द्वारा इच्छानुसार नये-नये प्रकार के जीवो तथा वनस्पतियों का निर्माण सम्भव हो सकेगा |
(B) हानिकारक प्रभाव- 1. रोगाणु ऐंटिबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोधी हो सकते हैं |
2. आंत में पाये जाने वाले जीवाणु कैन्सर कारक हो सकते हैं |
3.सामान्य वायरस से अत्यधिक खतरनाक वाइरस का निर्माण हो सकता है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions