Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक इंजीनियरिंग की महत्ता एवं उसके तीन उपयोग लिखिए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य को जैव-तकनीक तथा आनुवंशिक इंजीनिरिंग के द्वारा कई उपयोगी एवं महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं | ऐसा लगता है कि इसकी सहायता से सुजननिकी के क्षेत्र में कई विचार जो अब तक कल्पनामयी लगते थे,निकट भविष्य में वास्तविकता में बदल जायेंगे |
आनुवंशिक इंजीनियरिंग के उपयोग- (1) औधोगिक उपयोग- उच्च वर्गो के जीवो के विटामिन प्रतिजैविक या हॉर्मोन्स के जीन का कोड करके तथा उनके संश्लेषित DNA को जीवाणुओं में पुनः स्थापित करके विटामिन्स, हॉर्मोन्स आदि यौगिकों को औधोगिक स्तर पर संश्लेषण किया जाना सम्भवहुआ हैं| इस विधि से मानव इन्सुलिन का Humulin नाम से जैव-संषेषण किया गया हैं |
(2)चिकित्सीय उपयोग- नयी दवाइयों का जैव स्तर पर संश्लेषण तथा जीन चिकित्सा द्वारा हीमोफीलिया,फ़ीनाइलकीटोन्यूरिया आदि वंशागत रोगो का उपचार किया जाना सम्भव हुआ हैं |
(3)जीन संरचना अभिव्यक्ति में परिवर्तन-इस तकनीक द्वारा इच्छानुसार नये-नये प्रकार के जीवो तथा वनस्पतियों का निर्माण सम्भव हो सकेगा |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions