Doubtnut Promotions Sticky

जीन मैनीपुलेशन या जेनेटिक इंजीनियरिंग को समझाइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वैज्ञानिक द्वारा DNA या आनुवंशिक पदार्थ की संरचना में आवश्यकतानुसार हेर-फेर करने को जीन मेनीप्युलेहसँ या जेनेटिक इंजीनियरिंग कहते हैं | आनुवंशिक पदार्थ का कृत्रिम संषेषण दो अलग-अलग जीनो के DNA खण्डों को जोड़कर नया DNA बनाना,DNA की मरम्मत,DNA से कुछ न्यूक्लियोटाइड को हटाकर या जोड़कर या विस्थापित करके इच्छित संरचना बाले नये DNA अणुओ का संश्लेषण करके जीन क्रिया का नियंत्रण करना तथा जीवधारियों में इच्छित गुणों का समावेश करना जेनेटिक इंजीनियरिंग का मुख्य उद्देश्य है | आनुवंशिकी की यह शाखा अभी पाने शैशव काल में है | उम्मीद की जाती है किइस विधि के द्वारा आनुवंशिक वैज्ञानिक जीन कि संरचना में सुधार करके अथवा विकृत जीन को सामान्य जीन द्वारा विस्थापित करके आनुवंशिक रोगो से मानव जाती को मुक्त दिला सकेंगे अथवा मानव उपयोग में आने वाले पादपों व जन्तुओ की नस्लों का सुधर कर सकेंगे | आनुवंशिक पदार्थ के संगठन में हेर-फेर ,DNA की संरचना का ज्ञान का अत्याधुनिक तकनीक के विकास के कारण सम्भव हो सकता हैं | इनको रिकॉम्बिनेन्ट DNA तकनीकी कहते है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions