Doubtnut Promotions Sticky

पर्यावरण और प्रदूषण

Text Solution
Verified by Experts

पर्यावरण और प्रदूषण
प्रदूषण आज सारी दुनिया के लिए एक जटिल समस्या बन गई है। मशीनी युग में हमारा पर्यावरण काफी दूषित हो चुका है। पर्यावरण का प्रश्न मनुष्य के अस्तित्व से जुड़ा है। इसलिए हमे इस बात पर विशेष ध्यान, नाभिकीय प्रदूषण के बारे में लोगो को सचेत करे और आने वाले खतरों से उन्हें बचाने का प्रयास करे।
बिगड़ते पर्यावरण का प्रमुख कारण बढ़ती जनसंख्या है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आधुनिक विज्ञानं की तकनीक के माध्यम से शुद्ध पर्यावरण को असन्तुलित कर रही है।
वायु प्रदूषण का खराब प्रभाव जीवधारियों पर पड़ता है। वायुमण्डल पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वायुरहित स्थान पर मानव जीवन की कल्पना करना असम्भव है। औद्योगिक से वनो की कटाई से वायु प्रदूषण बढ़ा है क्योकि वृक्ष वायुमण्डल के प्रदूषण को निरन्तर कम करने में सहायता करते है। मानव ने आवासीय, सुविधा और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वृक्षों की अन्धाधुन्ध कटाई की और हरे वृक्ष और पौधो के द्वारा वातावरण को शुद्ध करने वाली प्रक्रिया जो प्रकृति चलता है, वह कम हो गई। परमाणु परीक्षण से नाभिकीय कण वायुमण्डल में फैलते है जो कि वनस्पति और प्राणियों पर घातक प्रभाव डालते है। वाहनों और कारखानों से निकलने वाले धुएँ में सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा होती है, जिससे दमा रोग बढ़ता है। कारखानों से निकलने वाली रासायनिक गैसों से पर्यावरण में उपस्थित ओजोन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए वृक्ष, प्राणिमात्र और मानवजाति पर खतरनाक प्रभाव पड़ता है।
जल भी पर्यावरण का अभिन्न अंग है। मानव स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल का होना नितांत आवश्यक है। औद्योगीकरण के परिणामस्वरूप आज कारखानों की संख्या है वृद्धि हुई है। इन कारखानों में अपशिष्ट पदार्थो को नदियों, लेहरो, तालाबों तथा समन्दरों में बहाया जाता है, जिससे जल में रहने वाले जीव जन्तुओं तथा पौधो पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही में यह जल पिने योग्य नहीं रहता और प्रदूषित हो जाता है।
ध्वनि प्रदूषण तो बहुत बड़ा अभिशाप बन गया है। बढ़ती जनसंख्या, उद्योगों का विकास और आवागमन के बढ़ते साधनो ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लाउडस्पीकरों के शोर पर नियन्त्रण करना जरूरी हो गया है।
बढ़ती गति से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कुदरती सम्पदाओं को बनाये और बचाये रखना चाहिए और उनका सदुपयोग करना चाहिए। जंगलो की बेतहाशा कटाई पर नियन्त्रण के लिए वृक्षारोपण को राष्ट्रिय कार्यक्रम मानकर इसके साथ वन्य जीवन का भी संरक्षण करना चाहिए। जनसंख्या शिक्षा की उचित व्यवस्था करके जनसंख्या वृद्धि को बढ़ने से रोकना चाहिए। शहरीकरण की प्रक्रिया को रोकने के लिए गाँवों में ही रोजगार उपलब्ध कराने चाहिए। सौर ऊर्जा की तकनीकी को प्रोत्साहित करना चाहिए। वाहनों में ईंधन से निकलने वाले धुएँ को ऐसे समायोजित करना होगा जिससे की कम-से कम धुआँ बाहर निकले। पानी में जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए रासायनिक पदार्थ जैसे ब्लीचिंग पाउडर आदि का प्रयोग करना चाहिए। कार्बनिक पदार्थो के निष्पादन से पूर्व उनका ऑक्सीकरण कर देना चाहिए। प्रदूषण से होने वाली हानियों के प्रति समाज को सचेत करने के अनेक उपक्रम करने चाहिए।
धरती पर सुरक्षा और देश की खुशहाली के लिए पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने हेतु हमे राष्ट्रिय अभिमान के रूप में हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। अपनी सुविधा के लिए मनुष्य ने मोटर वाहनों का प्रयोग, औद्योगीकरण, कृषि, जनसंख्या वृद्धि, बढ़ती आवश्यकताएँ, वनो की कटाई, वन्य जीवो का शिकार, प्लास्टिक उद्योग, परमाणु परीक्षण आदि से पर्यावरण में जो अनचाहे परिवर्तन आये है उसके सन्तुलन के लिए समस्त मानवजाति का प्रयास होना जरूरी है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions